Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन:शाहजहांपुर में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में कांग्रेसियों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना के नेतृत्व कार्यालय में पदाधिकारी इकट्ठा हुए और उसके बाद सभी पैदल कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके अनुयायियों के साथ कथित दुर्व्यवहार हुआ। उन्हें धार्मिक अनुष्ठान, स्नान और पूजा से रोका गया, साथ ही उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। कांग्रेस ने शंकराचार्य और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने पर भी सवाल उठाए। पार्टी का कहना है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 के तहत प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार प्राप्त है। ज्ञापन में कहा गया है कि शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में अत्यंत प्रतिष्ठित और सम्मानित माना जाता है। ऐसे में उनके साथ कथित दुर्व्यवहार से न केवल धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों का भी उल्लंघन हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रशासन संवैधानिक दायरे में रहते हुए न्याय सुनिश्चित करेगा तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखेगा। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना, रामजी अवस्थी, शोभित मिश्रा, पवन सिंह, संजय सक्सेना और अफजल खां सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में नई सड़क तुरंत उखड़ी:नगपुर CHC से रामगढ़ को जोड़ने वाली सड़क हुई खराब, PWD पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन:भाजपा सरकार पर अपमान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment