Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य बोले- गो तस्करों से क्यों चंदा ले रही BJP:केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर दिया जवाब, 7 को काशी से निकालेंगे शंखनाद यात्रा

    4 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को कोर्ट से राहत मिलने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं इस पूरे मामले में शंकराचार्य ने कहा कि कोर्ट पर विश्वास है। बीजेपी गो तस्करों से चंदा ले रही है। यूपी में गायों की संख्या में लगभग 4 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा- 7 मार्च से “शंखनाद यात्रा” की शुरुआत होगी। जो जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव होते हुए 12 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी। जहां पर गो प्रतिष्ठा ध्वज स्थापना और गो माता की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध के शंखनाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इन सारे मुद्दों पर दैनिक भास्कर ने शंकराचार्य से बातचीत। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सवाल: उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप कहीं भी जा सकते हैं और आपका स्वागत है। इस पर आपका क्या कहना है? जवाब - यह सही बात है कि भारत का नागरिक देश में कहीं भी आने-जाने के लिए स्वतंत्र है। इसमें उन्होंने न तो कुछ गलत कहा है और न ही कोई अतिशयोक्ति की है। जहां तक सनातन धर्म का सवाल है, कोई भी सनातन धर्मी अपने गुरु के आगमन पर स्वागत करता है, यह हमारी परंपरा है। सवाल: डिप्टी सीएम ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में गाय को खरोंच तक नहीं लगती ? जवाब- यह विचारणीय विषय है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि पिछली जनगणना में उत्तर प्रदेश में गायों की संख्या में लगभग 4% की कमी आई है। अगर प्रदेश में गाय को खरोंच तक नहीं लगती, तो यह 4% कमी कैसे हुई? यह कोई निजी आंकड़ा नहीं है, बल्कि सरकारी डेटा है। सरकार को इसका स्पष्ट उत्तर देना चाहिए। सवाल: आपने बीफ एक्सपोर्ट कंपनियों द्वारा राजनीतिक चंदा देने पर भी सवाल उठाया है? जवाब - अगर कहा जा रहा है कि गो-हत्या करने वालों की कोई औकात नहीं है, तो फिर बीफ एक्सपोर्ट से जुड़ी कंपनियां सत्तारूढ़ दल को चंदा क्यों दे रही हैं? उनका उद्देश्य क्या है? यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। इन सवालों का जवाब प्रदेश के मुखिया को देना चाहिए। सवाल - लखनऊ सभा और ‘शंखनाद यात्रा’ कब होगी जवाब - हम 6 तारीख को तृतीया के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाएगी, जिन्हें गो-ब्राह्मण प्रतिपालक बताया गया। इसके बाद “शंखनाद यात्रा” की शुरुआत होगी, जो जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव होते हुए 12 तारीख को लखनऊ पहुंचेगी। 12 तारीख को विजय मुहूर्त में “गोमय गणेश” पूजन, गो प्रतिष्ठा ध्वज स्थापना और गो माता की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध के शंखनाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सवाल - आशुतोष महाराज अब कैमरे पर आकर रो रहे न्याय मांग रहे जवाब - आशुतोष बहुत मायावी आदमी है, वह कब रो और गा दे इसका पता नहीं। यह बहुत दिनों से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। जो पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार बताए जाते हैं। वह समय के अनुसार अपना अभिनय कर रहे हैं। देखने वाले खुद कह रहे हैं कि यह अभिनय कर रहा है। अब तक का शंकराचार्य को लेकर हुआ विवाद समझिए प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसमें माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। 27 को हाईकोर्ट ने शंकराचार्य को जमानत दे दी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बारे में जानिए ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'शंकराचार्य के आश्रम में मैंने स्विमिंग पूल देखा':लेखिका भूमिका द्विवेदी का दावा, बोलीं- दीदी खुद को उनकी सखी कहती थीं काशी के विद्यापीठ की इमारत कोई आश्रम नहीं है। वहां हर जगह रहस्य हैं। आश्रम में स्विमिंग पूल तो मैंने खुद देखा है। बटुकों को इतनी इजाजत नहीं होती कि वो किसी से बात कर पाएं।' यह कहना है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मठ पर सवाल उठाने वालीं लेखिका भूमिका द्विवेदी का। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    12वीं की छात्रा से रेप, FIR कराई तो हत्या की:बस्ती में आधी रात घर में घुसा आरोपी, सोते वक्त 2 गोली मारी
    Next Article
    फिरोजाबाद में वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:गुंजन चौक पुल के पास हुआ हादसा, आरोपी चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment