Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12वीं की छात्रा से रेप, FIR कराई तो हत्या की:बस्ती में आधी रात घर में घुसा आरोपी, सोते वक्त 2 गोली मारी

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी के बस्ती में सिरफिरे ने 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। सिरफिरे ने कुछ महीने पहले बहला-फुसलाकर छात्रा से संबंध बनाए थे। अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। परिजनों ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रेप की FIR कराई थी। तब से वो फरार चल रहा था। इस बीच, सोमवार आधी रात वह अचानक गांव लौटा। सीधे छात्रा के घर पहुंचा। पीछे के रास्ते घर में दाखिल हुआ। सो रही छात्रा के पास पहुंचकर फायरिंग कर दी। एक गोली छात्रा के सिर और दूसरी गर्दन में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर घरवाले जाग गए। भाई दौड़कर पहुंचा तो आरोपी तमंचा दिखाकर डराने-धमकाने लगा। उससे मारपीट की। भागने की कोशिश की तो मां रास्ते में आ गई। उन पर भी फायरिंग कर दी, लेकिन चूक गया। मां ने पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गया। भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। छात्रा की मां-भाई से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि गांव का ही आरोपी मंदीप बेटी के पीछे पड़ा था। उसके खिलाफ कलवारी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… पुलिस के मुताबिक, कलवारी थाना क्षेत्र की लड़की के पिता पंजाब में नौकरी करते हैं। गांव में मां और भाई के साथ रहती है। भाई ग्रेजुएशन कर रहा है, जबकि लड़की 12वीं बोर्ड के पेपर दे रही थी। मां ने बताया- सोमवार रात को हम लोग खाना खाकर सो गए थे। मेरा बेटा और बेटी घर के भीतर सोए थे। मैं बाहर सो रही थी। रात के करीब एक बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मां ने बताया- मैं जैसे ही उठी तो हमलावर ने मेरे पीठ पर मुक्के से मारा और मेरे ऊपर गोली चलाई, लेकिन गोली मिस हो गई। मैंने उसे दौड़ाया, लेकिन वह भाग गया। अंदर जाकर देखा तो बेटी को सिर और गर्दन में गोली लगी थी। वह खून से लथपथ अपनी चारपाई पर पड़ी थी। पास में बेटा भी घायल पड़ा था। उन्होंने बताया कि मैंने अपने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि मंदीप ने बहन को गोली मार दी। मैंने बचाने की कोशिश की तो मेरे सिर पर तमंचे से हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू की दी है। दो साल से लड़की को परेशान कर रहा था, नशीला पदार्थ मिलाकर साथ संबंध बनाए थे मां ने बताया कि आरोपी मंदीप हमारे गांव में ही रहता है। पिछले दो साल से मेरी बेटी को परेशान कर रहा था। कुछ महीने बेटी से नशीला पदार्थ मिलाकर संबंध बनाए थे। तस्वीरें खींंच ली थीं। वीडियो बनाए थे। इसके बाद वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। एक बार जबरदस्ती उसे अपने साथ मंदिर में शादी करने ले जा रहा था। कह रहा था- शादी नहीं करोगी तो जहर खा लूंगा। तुम्हे भी मार दूंगा। तब हम लोगों ने किसी तरह अपनी बेटी को उसके चंगुल से छुड़ाया था। चार महीने पहले अश्लील फोटो-वीडियो कर दिए थे वायरल मां ने बताया- बेटी उससे दूर रहने लगी तो वह उसके फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। 18 दिसंबर 2025 को मंदीप ने कुछ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस मामले में मैंने कलवारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें बाद में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी थी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गया था। आरोपी मंदीप एक दिन पहले ही गांव लौटा था। सोमवार देर रात घर में घुसकर घटना को अंजाम दे दिया। एएसपी श्यामाकांत ने बताया- शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। ------------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, 6 की मौत:उछलकर 10 फीट दूर गिरी, पिछला हिस्सा चकनाचूर; होली पर घर जा रहे थे यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती इको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। सभी मृतक धौलपुर (राजस्थान) के बताए जा रहे हैं। होली के लिए घर जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद की:कहा- यहां से गुजरने वाले जहाजों पर हमला करेंगे; भारत का 50% तेल इसी रास्ते आता है
    Next Article
    शंकराचार्य बोले- गो तस्करों से क्यों चंदा ले रही BJP:केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर दिया जवाब, 7 को काशी से निकालेंगे शंखनाद यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment