Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य बोले- योगी की मां हमारी मां हैं:मौलाना ने बहुत गलत बोला, खबरदार- मजहब के लोग उसे समझाइए

    4 hours ago

    1

    0

    CM योगी से टकराव के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी पर नाराजगी जताई। उन्नाव में उन्होंने कहा, वैचारिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं। लेकिन किसी की मां का अपमान असहनीय है। योगी आदित्यनाथ की मां हमारी मां हैं। मां पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। खबरदार… उनके मजहब के लोगों को मौलाना को समझाना चाहिए। शंकराचार्य ने 7 मार्च को काशी से अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा की शुरुआत की थी। 11 मार्च को वे लखनऊ में धर्मसभा करेंगे। सोमवार को वे सीतापुर के प्राचीन तीर्थ नैमिषारण्य पहुंचे। ललिता देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। शंकराचार्य यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। मौलाना अब्दुल्ला सालिम ने बिहार में योगी की मां को अपशब्द बोले थे। उनके खिलाफ रविवार को बलरामपुर में केस दर्ज हुआ है। यूपी के अलग-अलग जिलों में मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए। अब शंकराचार्य की पूरी बात पढ़िए… मौलाना को खरी-खोटी सुनाई शंकराचार्य ने कहा, देखिए चाहे कोई मौलाना हो, चाहे कोई पंडित हो, किसी की मां तक जाने की हिम्मत नहीं होनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ की मां हमारी मां हैं। मां के स्तर पर जाओगे तो हम जितने बैठे हैं ना, सब की मां हमारी मां है और हमारी मां आप सब की मां हैं। ये हम लोगों का हिंदुओं का व्यवहार है। इसलिए आदित्यनाथ जी की मां के बारे में जिसने भी बोला है, बहुत गलत बोला है। हम उसकी भर्त्सना करते हैं। आप सबके सामने उनके मजहब वालों को हम कहना चाहते हैं कि अपने मौलाना को समझाइए। इससे आपका मजहब भी छोटा महसूस होता है। मां तक जाने की जरूरत नहीं है। इस्लाम में भी मां का दर्जा सबसे ऊंचा माना गया है। हमारे यहां भी "पितुः शतगुणी माता गौरवेणातिरिच्यते", शास्त्र कहता है कि सबसे बड़ा पिता है, क्योंकि वही हमारा जन्मदाता है। लेकिन उससे भी सौ गुना अधिक माता का दर्जा है। तो मां के बारे में आप इस तरह की गलत बयानबाजी करते हैं, अपशब्द बोलते हैं, खबरदार, नहीं बोलना चाहिए। किसी के कहने पर हम बोलें, ऐसे दिन न आएं आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया था कि शंकराचार्य अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के गुरु हैं, उनसे जो कहा जाता है वही बोलते हैं। इस पर शंकराचार्य ने कहा, कोई उनका शिष्य हो जाए अलग बात है। लेकिन शंकराचार्य किसी का शिष्य हो जाए और किसी के कहने पर बोलने लगे, अभी इतने गिरे दिन शंकराचार्य के नहीं आए हैं। राक्षस हिरण्यकश्यप के राज से भाजपा शासन की तुलना की अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मौजूदा शासन की तुलना राक्षस हिरण्यकश्यप राज से करते हुए कहा, हिरण्यकश्यप के राज में संन्यासियों पर अत्याचार होता था। वो राज आ गया है। माघ के मेले में मौनी अमावस्या के दिन अपने आप को संन्यासी कहने वाले मुख्यमंत्री की पुलिस ने डंडे बरसाए। संन्यासियों के ऊपर, ब्रह्मचारियों के ऊपर डंडे बरसाने का मतलब क्या है? यही तो हिरण्यकश्यप के राज में होता था। क्या यह हिरण्यकश्यप का राज फिर से आ गया? इस बात पर अब हम को विचार करना पड़ रहा। शंकराचार्य ने पुराणों के हवाले से गाय और ब्राह्मण को विष्णु का रूप बताते हुए कहा, ये भगवान विष्णु के सगुण स्वरूप हैं। उन्हीं ब्राह्मणों में से डंडी संन्यासी होते हैं। आज आपके उत्तर प्रदेश में इन्हीं के ऊपर प्रहार हो रहा। गाय और ब्राह्मण के ऊपर प्रहार हो रहा है। भाजपा और सनातन में क्या अंतर- इसके जवाब में शंकराचार्य ने कहा, क्या हाथी को देखा है आपने? हाथी के दो दांत होते हैं। एक दिखाने के और एक खाने के। हमारे सनातन में और भारतीय जनता पार्टी के सनातन में अंतर यह है कि उनका दांत दिखाने का है और हमारा खाने का है। हमारा जो सनातन धर्म है, उससे पुण्य-पाप होता है, स्वर्ग-नरक मिलता है। वहीं, उनके सनातन धर्म से सत्ता और सुख मिलता है। 11 मार्च को धर्मयुद्ध की घोषणा करेंगे शंकराचार्य ने कहा, 11 मार्च को लखनऊ में हम लोग जो 40 दिन का निष्कर्ष है, वो सामने रखेंगे और धर्मयुद्ध की घोषणा कर उसका शंखनाद करेंगे। धर्मयुद्ध की घोषणा होगी तो युद्ध आरंभ हो जाएगा। उसी समय शंख बजने के बाद युद्ध आरंभ हो जाएगा। यह वैचारिक युद्ध है। इसमें मिसाइल छोड़े नहीं जाएंगे, किसी को मारा-पीटा नहीं जाएगा, लेकिन विचार की मिसाइलें चलेंगी। वाणी के बाण चलेंगे। उनकी तरफ से तर्क और प्रमाण आएंगे असली-नकली हिंदू के बारे में, क्योंकि कोई अपने को नकली हिंदू नहीं कह रहा। इसलिए जब हमारे और उनके बीच में युद्ध होगा, शस्त्र-अस्त्र शास्त्र के चलेंगे, तो जनता समझ जाएगी कि कौन सही, कौन गलत है, कौन असली, कौन नकली है। अब बात मौलाना की, जिसने योगी की मां पर टिप्पणी की थी मौलाना ने कहा था- योगीजी की…. मौलाना अब्दुल्ला सालिम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रमजान के महीने में बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में योगी की मां पर आपत्तिजनक शब्द कहे। मौलाना ने कहा, ‘योगीजी की… भी आकर खा लेते। आप मटन खा लेते। आप मांस खा लेते। एक विवादित टॉपिक है, उधर नहीं जाऊंगा। उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है? पूछिए दिल साहब से (मंच पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए)। अगर किसी के पास योगीजी की… हमारे हिंदू भाई बुरा नहीं मानिएगा। आई रिस्पेक्ट योर माताजी। हम आपके अकीदे (विश्वास) का सम्मान करते हैं। लेकिन, आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई अकीदा नहीं है। अगर ढाई सौ ग्राम तक योगीजी की…. पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है।’ (मौलाना का पूरा बयान हम यहां हूबहू नहीं लिख सकते। इसलिए आपत्तिजनक शब्दों को डॉट कर दिया है) ---------------------- शंकराचार्य से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… आशुतोष महाराज बोले-स्वाति अघोरी शंकराचार्य के शिष्य की गर्लफ्रेंड, अविमुक्तेश्वरानंद के प्रवक्ता का जवाब- हम नहीं जानते आशुतोष महाराज पर चलती ट्रेन में हमले के बाद डॉ. स्वाति अघोरी का नाम सुर्खियों में है। वजह- हमले के तुरंत बाद डॉ. स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट की गई। इसमें लिखा था-आशुतोष ब्रह्मचारी हमला में बच गया। भगोड़ा ट्रेन के शौचालय में घुस गया था। बोला था न, मेरे लोगों के हत्थे न चढ़ जाना। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायल-हिजबुल्लाह की जंग में पिस रहा लेबनान, 7 लाख लोग घर छोड़ने को मजबूर! पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नॉनवेज खाने वाले पुजारी की पिटाई; आशुतोष का दावा- शंकराचार्य के शिष्य की गर्लफ्रेंड अघोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment