Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य का काम धर्म प्रचार, PM-CM से लड़ना नहीं:सुल्तानपुर में ओपी राजभर बोले- अपने दायरे से हटकर दे रहे अनर्गल बयान

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी सरकार के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ विवादित बयान दिया है। सुल्तानपुर पहुंचे मंत्री ओपी राजभर ने कहा- शंकराचार्य का काम धर्म का प्रचार करना होता है, ना कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से लड़ाई करना और अनर्गल बयानबाजी करना। राजभर ने जोर देकर कहा कि संत महात्मा अगर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलते हैं, तो वे अपने दायरे से हटकर बोल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा- अगर कोई भी, चाहे किसी भी पद पर हो, कानून अपने हाथ में लेगा, तो उसके खिला कानून सख्ती से अपना काम करेगा। इस दौरान राजभर जिले में समन्वय समिति की बैठक के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने डाक बंगले में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी भी मौजूद रहे। बैठक में विकास कार्यों और संगठनात्मक समन्वय पर चर्चा की गई। अब राजभर के 3 बड़े बयान पढ़िए... “सरकार ने नुकसान नहीं किया, फिर बयानबाजी क्यों?” राजभर ने सवाल उठाया कि जब सरकार ने किसी का कोई नुकसान नहीं किया है, तो फिर उसके खिलाफ बयानबाजी क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, तो कानून अपना काम करेगा। मंत्री ने 1990 के एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यदि मौजूदा कार्रवाई को कोई गलत मानता है, तो यह भी देखा जाना चाहिए कि 1990 में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान उनके खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज हुई थी। उन्होंने कहा, “और भी शंकराचार्य हैं, कार्रवाई सिर्फ उन्हीं के खिलाफ क्यों होती है?” केजरीवाल-सिसोदिया पर बोले- एजेंसियां अपना काम कर रहीं शराब नीति प्रकरण में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बरी होने के सवाल पर राजभर ने कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम करती हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी एजेंसी को शिकायत मिलती है, तो वह जांच करती है। यदि कोर्ट में आरोप साबित नहीं हो पाते, तो इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई का समर्थन किया। पंचायत चुनाव समय पर होंगे पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि 15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन प्रस्तावित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर, बोर्ड परीक्षाएं या जनगणना जैसी प्रक्रियाओं के बावजूद चुनाव समय पर कराए जाएंगे। लोगों में व्याप्त भ्रम को दूर करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया तय समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ेगी। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… सपा नेता ने दरोगा का कॉलर पकड़ा, धक्का दिया, VIDEO:चित्रकूट में पुलिस को गालियां दीं, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसवाले देखते रहे चित्रकूट में सपा नेता ने दरोगा से बीच सड़क बदसलूकी की। कॉलर पकड़कर गालियां देने लगा। 4 पुलिसवालों के सामने दबंग ऑन ड्यूटी दरोगा को कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करता रहा। कहता रहा कि मुझे आतंकवादी बनाने की कोशिश मत करो। थाने में बुलाओगे। बैठाकर रखोगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दरोगा के साथ साथी पुलिसवाले भी दिख रहे हैं। उनमें एक घटना का वीडियो बना रहा है, जबकि एक बीच-बचाव करने में जुटा है। इसके बावजूद दबंग के चेहरे पर कोई डर या शिकन नहीं दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे:सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े हमला, योगी बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
    Next Article
    ब्रेकअप करने पर प्रेमी देवर ने भाभी को मारा चाकू:झांसी में घर में घुसकर कुंडी लगाई, हाथ-मुंह और सीने पर 6 वार किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment