Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रेकअप करने पर प्रेमी देवर ने भाभी को मारा चाकू:झांसी में घर में घुसकर कुंडी लगाई, हाथ-मुंह और सीने पर 6 वार किए

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में शनिवार सुबह प्रेमी देवर ने भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। महिला अपनी 5 साल की बेटी को तैयार कर रही थी। तभी मौसेरा देवर घर में घुस आया और घर की अंदर से कुंडी बंद कर ली। फिर चाकू से सीना, गले, हाथ और मुंह पर ताबड़तोड़ 6 वार कर दिए। चाकू से सीना चीरकर आरोपी भाग गया। 5 साल की बेटी छत से टीनशेड पर कूदी और पड़ोस की महिला से कहा- मेरी मां को बचा लो। जब आसपास के लोग पहुंचे तो महिला खून से लथपत पड़ी थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और महिला को मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ की है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए घर से भाग गए थे दोनों घायल माया देवी प्रेमनगर के नैनागढ़ में अपने पति राकेश साहू और 5 साल की बेटी के साथ रहती हैं। पति राकेश साहू ने बताया- मैं लोडिंग गाड़ी चलाता हूं। मेरी शादी लगभग 7 साल पहले माया देवी से हुई थी। मोहल्ले में ही मेरी मौसी का बेटा महेंद्र साहू रहता है। महेंद्र और मेरी पत्नी के बीच अफेयर था। इसके बारे में हम लोगों को जानकारी नहीं थी। डेढ़ साल पहले मैं और महेंद्र अहमदाबाद में एक फैक्ट्री में काम करते थे। एक दिन महेंद्र बोला- भाभी माया देवी को लेने जा रहा हूं। वो झांसी आया और पत्नी को लेकर दिल्ली भाग गया। तब मुझे अफेयर की जानकारी हुई। मारपीट करने पर पत्नी घर आ गई। परिवार और रिश्तेदारों ने समझाया तो पत्नी मान गई। मगर महेंद्र साथ रहने की जिद कर रहा था। दो दिन पहले मारने की धमकी दी थी राकेश साहू ने आगे बताया- दो दिन पहले महेंद्र को मेरे पास फोन आया और बोला कि तुझे और माया देवी को मार दूंगा। तब हमने महेंद्र के बारे में डिटेल जुटाई। पता चला कि वो अहमदाबाद में है। इसलिए ज्यादा ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को ही वह झांसी आया था। शनिवार सुबह मैं गाड़ी लेकर निकल गया। सुबह 9 बजे आलू की बोरी रखने के लिए घर पर आया। तब तक सब ठीक था। इसके बाद मैं दोबारा गाड़ी लेकर चला गया। पत्नी माया देवी बच्चे को आंगनबाड़ी में भेजने के लिए तैयार कर दी थी। तभी आरोपी महेंद्र चाकू लेकर आ गया। घबराकर छत से कूदी मासूम बच्ची पति राकेश ने बताया- आरोपी ने दरवाजा खटखटाया तो पत्नी ने खोल दिया। इसके बाद महेंद्र घर के अंदर घुस गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। इसके बाद चाकू निकालकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। यह देखकर बेटी घबरा गई। वो छत पर भागी और टीनशेड पर कूद गई। फिर पड़ोस की महिला को बताया कि अंकल चाकू से मां को मार रहे हैं। उनको बचा लो। तब आसपास के लोग घर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग चुका था। महिला खून से लथपत पड़ी थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तुरंत घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। 6 चाकू लगे हैं, हालत नाजुक मेडिकल कॉलेज के EMO डॉ. शमीम कुरैशी ने बताया- घायल माया देवी को पुलिस लेकर आई थी। उसके सीने, पेट, गर्दन, मुंह और हाथों पर चाकू से वार किए गए। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य का काम धर्म प्रचार, PM-CM से लड़ना नहीं:सुल्तानपुर में ओपी राजभर बोले- अपने दायरे से हटकर दे रहे अनर्गल बयान
    Next Article
    रिंकू सिंह अलीगढ़ से कोलकाता रवाना:टीम इंडिया से जुड़ेंगे, रिश्तेदारों से बोले- मां का ख्याल रखना; भाई ने पिता की अस्थियां विसर्जित कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment