Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'शंकराचार्य का नार्को टेस्ट हो, मैं भी तैयार हूं':आशुतोष महाराज का दावा; बोले- उनकी 'गोपनीय पत्नी' को भी सामने लाया जाए

    6 hours ago

    1

    0

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य के नार्को टेस्ट की मांग की है। उन्होंने कहा- अगर शंकराचार्य का नार्को टेस्ट होता है तो वो भी जांच के लिए तैयार हैं। सच सामने लाने के लिए यह जरूरी है। प्रयागराज में मीडिया रिलीज जारी कर आशुतोष महाराज ने शंकराचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा- शंकराचार्य की गोपनीय पत्नी नंदिनी उर्फ पूर्णाबा का प्रकरण सामने लाया जाए। साथ ही शंकराचार्य की बहन सरला उर्फ शारदांबा का मामला भी खोला जाए। इन दोनों के निवास स्थान की जांच हो। उनके नाम पर वाराणसी और अन्य स्थानों पर दर्ज संपत्तियों की खरीद की जांच हो। 'मेरा भी नार्को टेस्ट हो, मैं तैयार हूं' आशुतोष महाराज ने कहा- निष्पक्ष जांच के लिए शंकराचार्य के बाद खुद भी कोर्ट के आदेशानुसार नार्को परीक्षण कराने को तैयार हैं। उनका उद्देश्य केवल सत्य को सामने लाना है, ताकि पूरी घटना का निष्पक्ष खुलासा हो सके। उन्होंने मांग की कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी हो। यदि न्यायालय अनुमति दे तो नार्को परीक्षण की वीडियो सार्वजनिक की जाए, जिससे ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बिना किसी दबाव के उच्च स्तरीय, पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की है। बहन-जीजा के संबंधों की भी जांच हो आशुतोष महाराज ने आरोप लगाया- अविमुक्तेश्वरानंद की बहन सरला उर्फ शारदांबा का प्रकरण से क्या संबंध है, इसकी जांच की जाए। साथ ही अविमुक्तेश्वरानंद के जीजा सदानंद (जिन्हें गुरु भाई बताया जाता है) और सरला उर्फ शारदांबा के संबंध, निवास व्यवस्था, संपर्क, आवागमन तथा उनके नाम दर्ज संपत्तियों की भी जांच की जाए। इन चारों व्यक्तियों के बीच मोबाइल कॉल डिटेल, डिजिटल संचार, वित्तीय लेनदेन एवं आपसी संपर्क का वैज्ञानिक परीक्षण कराया जाए। आशुतोष महाराज ने मांग की है कि न्यायालय की अनुमति लेकर नार्को टेस्ट /पॉलीग्राफ परीक्षण कराया जाए। शंकराचार्य ने आशुतोष महाराज को मायावी बताया था इससे पहले शंकराचार्य ने मंगलवार को दैनिक भास्कर से बातचीत में आशुतोष महाराज को मायावी बताया था। उन्होंने कहा था- आशुतोष बहुत मायावी आदमी है, वह कब रो और गा दे, इसका पता नहीं। बहुत दिनों से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। जो पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार बताए जाते हैं। वह समय के अनुसार अपना अभिनय कर रहे हैं। देखने वाले खुद कह रहे हैं कि यह अभिनय कर रहा है। शंकराचार्य को लेकर जारी विवाद का ताजा मामला विस्तार से पढ़िए- जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य हैं आशुतोष महाराज; जानिए इनके बारे में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज का जन्म शामली के कांधला कस्बे के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता राजेंद्र पांडे दिल्ली रोड पर चलने वाली प्राइवेट बसों में कंडक्टर थे।आशुतोष महाराज कांधला के प्राचीन शाकुंभरी सिद्धपीठ मंदिर की कमेटी से जुड़े। वर्तमान में वह इसके प्रबंधक भी हैं। इन्हीं के परिवार के चाचा प्रदीप पांडे मंदिर में पुजारी हैं। 2022 में उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य से दीक्षा ली थी। इसके बाद से वह संन्यासी जीवन जी रहे हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'शंकराचार्य के आश्रम में मैंने स्विमिंग पूल देखा':लेखिका भूमिका द्विवेदी का दावा, बोलीं- दीदी खुद को उनकी सखी कहती थीं काशी के विद्यापीठ की इमारत कोई आश्रम नहीं है। वहां हर जगह रहस्य हैं। आश्रम में स्विमिंग पूल तो मैंने खुद देखा है। बटुकों को इतनी इजाजत नहीं होती कि वो किसी से बात कर पाएं।' यह कहना है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मठ पर सवाल उठाने वालीं लेखिका भूमिका द्विवेदी का। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपनी राशि के अनुसार कैसे खेलें होली, कैसा रहेगा दिन? ज्योतिषी से जानें
    Next Article
    काशी में होली के खुमार में डूबे विदेशी, VIDEO:ए राजा हमका बनारस घुमा दा...पर झूमे, बोले - इट्स अमेजिंग, पहली बार देखा इतना रंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment