Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य मामले पर बोलने से बचते नजर आए डिप्टी सीएम:बृजेश पाठक बोले- कोर्ट के निर्णय का इंतजार करे, छापों पर बोले अखिलेश के पेट में दर्द क्यों

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में इन दिनों शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगा यौन उत्पीड़न के मामला सुर्खियों में है। ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे है डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अब शंकराचार्य के सवालों का जवाब देने से बचते नजर आ रहे है। ब्रजेश पाठक गुरुवार को बरेली पहुंचे। बरेली एयरपोर्ट पर जब ब्रजेश पाठक से शंकराचार्य विवाद पर सवाल किया गया तो वो बचते नजर आए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के सवाल पर कहा कि मामला न्यायालय में है और न्यायालय का जो भी निर्णय होगा उसका थोड़ा इंतजार करे, जब मामला न्यायालय में होता है तो कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं होता है। पूर्व सांसद की बेटी के शादी समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम आज भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए है। उन्हें हरदोई से बरेली एयरपोर्ट पर दोपहर 2 बजे चौपर से पहुंचना था लेकिन वो करीब सवा घंटे देरी से करीब सवा तीन बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, बिथरी चैनपुर से विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, मेयर डॉ उमेश गौतम, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य समेत कई नेता मौजूद रहे। 2017 से पहले यूपी के माथे पर बीमारू राज्य का कलंक था यूपी में 2017 के बाद से सबसे बड़ी चुनौती हमारे लिए बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था थी। इन्फ्रास्ट्रक्चर, बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, अस्पताल जो आम नागरिकों की जरूरतें थी उन्हें पूरा करना था। 2017 के बाद से प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में आज यूपी विकसित राज्य की ओर आगे बढ़ रहा है। आज प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो चुकी है। इसके अलावा जो 2017 से पहले बीमारू राज्य का कलंक था यूपी के माथे पर आज हम रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है। बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और लॉ एंड ऑर्डर के बाद निवेश का एक बेतहर डेस्टिनेशन उत्तर प्रदेश बना है। बड़ी संख्या में यूपी में इन्वेस्टर आ रहे सीएम और डिप्टी सीएम विभिन्न देशों के दौरे पर है। बड़ी संख्या में निवेश यूपी में आ रहा है। आईटी सेक्टर से लेकर करके एग्रीकल्चर सेक्टर या अन्य जो निवेश के बेहतर विकल्प है हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आज यूपी पूरे देश में नंबर 1 पर है। केजीएमयू में नमाज को लेकर बोले कानून से किसी को नहीं करने देंगे खिलवाड़ केजीएमयू में नमाज को लेकर जो विवाद है हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को मेनटेन करेंगे और किसी भी व्यक्ति को कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं है। बसपा विधायक के यहां पड़े छापों पर अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवाल पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव के पेट में दर्द है। उनसे पूछिए सरकार किसी भी वर्क में हस्तक्षेप करती है। हमारी प्रतिबद्धता यूपी के डेवलपमेंट को लेकर के है। और सबको न्याय मिले। सबका विकास हो ये हमारी सरकार की जिम्मेदारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूल्हन की मौत पर दूल्हा बोला- अब शादी नहीं करूंगा:बलिया में कहा- उसने अंधेरे में हमे रखा, जयमाल में दूल्हन को प्रेमी ने मारी थी गोली
    Next Article
    प्रतापगढ़ में धर्म परिवर्तन के तीन आरोपी गिरफ्तार:25-25 हजार का इनाम घोषित था, SP ने गिरफ्तारी के लिए बनाई थीं 3 टीमें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment