Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:बदायूं में बीजेपी को सनातन विरोधी बताते हुए ज्ञापन सौंपा

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बुधवार को कांग्रेसियों ने आंबेडकर पार्क में एक सभा की, जिसके बाद पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। यह प्रदर्शन कांग्रेस के प्रदेश कोआर्डिनेटर ओमकार सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें लगभग दो दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे। कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए दाखिल हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदेश कोआर्डिनेटर ओमकार सिंह ने आरोप लगाया कि मौनी अमावस्या के अवसर पर पुलिस ने शंकराचार्य और उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका था। उन्होंने यह भी दावा किया कि बटुकों की चोटी खींचकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। सिंह ने कहा कि अब शंकराचार्य के खिलाफ यौन शोषण का झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। कांग्रेस ने मांग की है कि इस एफआईआर को तुरंत निरस्त किया जाए और इसे दर्ज कराने वाले तथा इसके पीछे के प्रेरकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए। ओमकार सिंह ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें समय रहते पूरी नहीं हुईं, तो कांग्रेसी बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने भाजपा सरकार को सनातन विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा से बड़ी सनातन विरोधी कोई सरकार नहीं है। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य जितेंद्र कश्यप, वीरपाल, नूरसबा, अकील, अनित शर्मा, शमीम अहमद, इकलास खान और अभय सिंह सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आउटसोर्स कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय घेरा:शाहजहांपुर में छह माह से भुगतान नहीं देने का आरोप, भाजपाइयों ने दी चेतावनी
    Next Article
    मेरठ सेंट्रल मार्केट से उतरवाए सपा के झंडे:भाजपा का विरोध कर रहे थे व्यापारी, एक गिरफ्तार; शिवपाल यादव ने फोन पर की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment