Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य-योगी विवाद में मध्यस्थता की मांग तेज:फलाहारी महाराज ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखा

    2 hours ago

    1

    0

    सनातन धर्म की दो प्रमुख हस्तियों, शंकराचार्य महाराज और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, के बीच चल रहे विवाद को लेकर अब मध्यस्थता की मांग तेज हो गई है। इस मामले में संत दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी महाराज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की अपील की है। फलाहारी महाराज ने अपने पत्र में कहा है कि शंकराचार्य महाराज और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही सनातन संस्कृति के प्रमुख ध्वजवाहक हैं। ऐसे में दोनों संतों के बीच किसी भी प्रकार का मनमुटाव सनातनी समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच बढ़ती दूरी को लेकर राजनीतिक दल, खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता, शंकराचार्य के बहाने हिंदू समाज को आपस में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। पत्र में उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हमेशा हिंदू समाज को जोड़ने का कार्य किया है। उनका मानना है कि अगर संघ जैसी संगठनात्मक शक्ति नहीं होती तो देश को कई बार विभाजन जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता था। फलाहारी महाराज ने मोहन भागवत से अपील करते हुए कहा कि संघ प्रमुख होने के नाते वह कोई ऐसा रास्ता निकालें जिससे 11 मार्च को दोनों सनातनी संत आमने-सामने टकराव की स्थिति में न आएं और आपसी विवाद का समाधान निकल सके। उन्होंने कहा कि यदि शंकराचार्य और मुख्यमंत्री के बीच चल रहा मनमुटाव समाप्त हो जाता है तो इससे सनातनी एकता और अधिक मजबूत होगी। उनका यह भी कहना है कि देशभर के साधु-संत संघ प्रमुख के सुझावों को गंभीरता से लेते हैं और उनका सम्मान करते हैं। इसके साथ ही फलाहारी महाराज ने आशुतोष पांडे उर्फ आशुतोष ब्रह्मचारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आशुतोष ब्रह्मचारी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और सनातन धर्म की सर्वोच्च पीठ को कलंकित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए, ताकि सनातनी समाज में फैले आक्रोश को शांत किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक हटाने को लेकर गेस्टहाउस कर्मचारी की पिटाई, VIDEO:मुगलसराय में दूसरे गेस्टहाउस मालिक ने पीटा, गन दिखाकर धमकाया
    Next Article
    बहन का कत्ल करके मां से बोला-आपको सरप्राइज देना है:मुरादाबाद में इंजीनियर हार्दिक ने कहा-मेरे जेल जाने पर कौन करता मां की देखभाल,इसलिए मारना चाहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment