Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिकारपुर में होली पर युवती से छेड़छाड़, भाई को पीटा:बीच-बचाव करने आए ग्रामीण से भी मारपीट, 5 आरोपी हिरासत में

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में होली के पर्व पर एक युवती से छेड़छाड़ और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर की है, जब युवती अपने भाई के साथ घर से खाना लेकर जा रही थी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने भाई दुर्गेश को गंभीर रूप से पीटा, जिससे वह घायल हो गया। यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई। बाइक पर सवार 10 युवकों ने राह चलती युवती से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। युवती के भाई दुर्गेश ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट में दुर्गेश गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर गांव के ही युवक गोविंद बचाव के लिए पहुंचे। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वह भी घायल हो गए। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवती के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी छह माह की गर्भवती है। हमलावरों ने उसके पेट व कमर में भी लात-घूंसे मारे, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उन्होंने यह भी बताया कि मारपीट में उनके बेटे दुर्गेश का जबड़ा टूट गया है। महेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि हमलावरों में पुनित चौधरी, अक्की यादव, रोमन और अमित सहित 10 अज्ञात युवक शामिल थे। हमलावरों ने पुलिस में शिकायत न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। घायल दुर्गेश, युवती और ग्रामीण गोविंद को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल पहासू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दुर्गेश को प्राथमिक उपचार के बाद बुलंदशहर रेफर कर दिया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी फरार हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में नशेड़ी युवक का हंगामा, पुलिस पर पथराव:सरकारी वाहन का शीशा टूटा, एक पुलिसकर्मी घायल, अतिरिक्त फोर्स तैनात
    Next Article
    बेटी के साथ दुबई में फंसी लारा दत्ता हुईं इमोशनल:शूटिंग के दौरान धमाके सुने, फाइटर जेट देखे; कहा- पिछले कुछ दिन काफी तनाव भरे रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment