Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में नशेड़ी युवक का हंगामा, पुलिस पर पथराव:सरकारी वाहन का शीशा टूटा, एक पुलिसकर्मी घायल, अतिरिक्त फोर्स तैनात

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र स्थित हड़हा कस्बे में बुधवार रात एक नशेड़ी युवक ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को युवक और भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान हुए पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और सरकारी वाहन का शीशा टूट गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अचलगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि हड़हा कस्बे में अंकित पुत्र राम प्रसाद नामक युवक शराब के नशे में लोगों को गाली-गलौज कर रहा था और माहौल बिगाड़ रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के मना करने पर युवक ने पुलिसकर्मियों से ही विवाद करना शुरू कर दिया और प्रभारी निरीक्षक की गाड़ी रोकने का प्रयास किया। मौके पर क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्र और पुलिस बल युवक को शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन इसी दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक, स्थिति तब बिगड़ गई जब मौके पर मौजूद कुछ लोगों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पथराव में पुलिस वाहन चालक को मामूली चोटें आईं और सरकारी गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। इस घटना से कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस बल ने संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। वीडियो फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में नाबालिग देवर से फर्जी शादी का आरोप:संपत्ति हड़पने के लिए 19 वर्ष का दिखाकर जाली घोषणा पत्र बनवाया
    Next Article
    शिकारपुर में होली पर युवती से छेड़छाड़, भाई को पीटा:बीच-बचाव करने आए ग्रामीण से भी मारपीट, 5 आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment