Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहोत्सव में ढोल पर विदेशियों ने लगाए ठुमके, देखें VIDEO:इंग्लैंड की पर्यटक बोली यहां का म्यूजिक इंग्लैंड से अच्छा है, बहुत मजा आया

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में ताज महोत्सव-2026 के पहले दिन बारिश के बावजूद विदेशी पर्यटकों का उत्साह देखने लायक रहा। इंग्लैंड से आए ग्रुप ने राजस्थानी ढोल की धुन पर जमकर डांस किया और भारतीय संस्कृति का खुलकर आनंद लिया। ताज महोत्सव-2026 के पहले दिन जहां एक ओर बारिश ने आयोजन को प्रभावित किया, वहीं दूसरी ओर विदेशी मेहमानों का उत्साह कम नहीं हुआ। इंग्लैंड से आए एक ग्रुप के साथ एक कपल भी महोत्सव में शामिल हुआ, जिन्होंने बारिश के बीच ही राजस्थानी ढोल की धुन पर जमकर डांस किया। विदेशी पर्यटक भारतीय लोक संस्कृति से खासे प्रभावित नजर आए। ढोल की थाप पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ ताल मिलाई और बारिश की परवाह किए बिना मस्ती में झूमते रहे। इंग्लैंड से आए पर्यटकों ने कहा कि यहां का माहौल उनके देश से बिल्कुल अलग है और बेहद खास अनुभव है। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत और लोक नृत्य में जो ऊर्जा है, वह अनोखी है और उन्हें यहां आकर बहुत मजा आया। इंग्लैंड से आई महिला पर्यटक ने कहा यहां का म्यूजिक और डांस इंग्लैंड से काफी अच्छा है। हरिपुरा महोत्सव बहुत ज्यादा कलर फुल है। वहीं अमेरिका से आए विदेशी महिला पर्यटक ने कहा कि वह अपने हस्बैंड के साथ यहां पर आई है, उसने कहा हम यहां पर चार दिन रुकेंगे इस पूरे महोत्सव का आनंद लेंगे। साथी महिला ने की अभी कहा कि इन चार दिनों में ताजमहल नहीं दिखेगी वह सिर्फ ताजमहल उत्सव को ही एंजॉय करेंगे। गौरतलब है कि महोत्सव के पहले दिन बारिश जरूर हुई, लेकिन इसके बावजूद आयोजन स्थल पर उत्साह बना रहा। इस बार महोत्सव में करीब 500 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें हस्तशिल्प, खानपान और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिल रही है। महोत्सव में हर दिन अलग-अलग कलाकार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में कॉमेडियन कृष्णा और पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा जैसे बड़े सितारे भी शिरकत करेंगे। बारिश के बीच विदेशी मेहमानों का उत्साह इस बात का संकेत है कि ताज महोत्सव का आकर्षण देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में चलती नाव पर बनाई रील-सेल्फी तो होगी कार्रवाई:जल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, लापरवाही से चलाई नाव तो होगी जेल
    Next Article
    लापता युवती ने शादी कर कहा- सुसाइड कर लूंगी:बोली- मर्जी से की शादी, प्रेग्नेंट सास को परेशान किया जा रहा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment