Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    “शिक्षा को लूट से मुक्त करो” अभियान:कासगंज में अभिभावकों ने सरकार से ठोस कदम की मांग, धरने की चेतावनी

    11 hours ago

    1

    0

    कासगंज में समाजसेवी हरवीर सिंह भारतीय ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर “शिक्षा को लूट से मुक्त करो अभियान” के तहत शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था और अभिभावकों के आर्थिक शोषण के खिलाफ आवाज उठाई। हरवीर सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी इन मुद्दों को उठाया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने आश्वासन दिए थे। हालांकि, जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। अभिभावक आज भी महंगी निजी पुस्तकों और बार-बार बदलती ड्रेस नीति के कारण आर्थिक बोझ झेल रहे हैं। अभियान की तीन प्रमुख मांगें हरवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि यह केवल पुस्तकों या ड्रेस का मुद्दा नहीं है, बल्कि पारदर्शिता और अभिभावकों के सम्मान से जुड़ा है। अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी हरवीर सिंह ने घोषणा की कि यदि प्रशासन ठोस और लिखित निर्णय नहीं लेता है, तो 26 फरवरी 2026 से कासगंज के नदरई गेट स्थित गांधी मूर्ति पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण, अनुशासित और संवैधानिक होगा। यह किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए है। आंदोलन का स्वरूप और समीक्षा अभियान दल ने बताया कि सकारात्मक निर्णय मिलने पर आंदोलन की समीक्षा की जाएगी, अन्यथा यह जन आंदोलन व्यापक रूप ले सकता है। उन्होंने कहा, “हम स्कूलों के खिलाफ नहीं, बल्कि अभिभावकों के पक्ष में हैं।” प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख उपस्थितियां प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षक सुखवीर सिंह यादव, रिटायर्ड अधिवक्ता देवेश राजपूत, अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव, प्रदीप कुमार, रोहतास यादव, राघवेंद्र यादव, हरीश वार्ष्णेय, संकल्प पचोरी, निर्भय यादव, मुकेश गुप्ता और योगेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी वोट विवाद में चले लाठी डंडे और ईंट पत्थर:मैनपुरी में बीएलओ पर फर्ज वोट का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा घायल VIDEO
    Next Article
    आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी से बड़े थाना प्रभारी:वसूली के आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर के बाद भी नहीं किया रिलीव, अब गिरी गाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment