Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी वोट विवाद में चले लाठी डंडे और ईंट पत्थर:मैनपुरी में बीएलओ पर फर्ज वोट का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा घायल VIDEO

    9 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के नगला भाई खां गांव में फर्जी वोट बनाने के आरोप पर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। बरनाहल थाना क्षेत्र के इस गांव में बीएलओ जुल्फीकार पर फर्जी वोट बढ़ाने का आरोप है, जिसके विरोध में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस झड़प में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। एक पक्ष के मोहम्मद जुहूर ने आरोप लगाया कि बीएलओ जुल्फीकार ने फर्जी वोट बनाए थे। उनके अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो शमशाद अहमद, ग्यास अहमद, मुख्तियार अहमद, सरफराज और शहजाद सहित कई लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जुहूर का यह भी कहना है कि जब उनके परिवार के सदस्य बचाव में आए, तो उन पर ईंट-पत्थरों से भी हमला किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के ग्यास अहमद ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उनके भाई जुल्फीकार बीएलओ हैं और यदि किसी को कोई शिकायत थी, तो पहले जांच करानी चाहिए थी, न कि मारपीट करनी चाहिए थी। ग्यास अहमद ने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों की महिलाएं और पुरुष मौजूद दिख रहे हैं, और कुछ लोग छतों से पत्थर फेंकते हुए भी नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप ने बताया कि घटना संज्ञान में है और दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा:योगी सरकार ने की 8000 रुपये तक की वृद्धि
    Next Article
    “शिक्षा को लूट से मुक्त करो” अभियान:कासगंज में अभिभावकों ने सरकार से ठोस कदम की मांग, धरने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment