Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षा मित्र ने छुट्टी न मिलने पर की आत्महत्या:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज परिजनों से मिलेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आलियबाद गांव में एक शिक्षा मित्र ने बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज सोमवार को मृतक के परिजनों से मिलने गांव पहुंचेंगे। आलियबाद गांव के रहने वाले 50 वर्षीय अखिलेश सविता शिक्षा मित्र के साथ एसआईआर कार्य के लिए बीएलओ के पद पर तैनात थे। उनकी बेटी की शादी 8 मार्च को होनी थी, लेकिन छुट्टी नहीं मिलने के कारण उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार रात को गांव पहुंचे एडीएम अवनीश त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने परिजनों से वार्ता की थी। इसमें तय हुआ था कि बेटी की शादी के लिए 7 लाख 50 हजार रुपये नकद और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दी जाएगी। रविवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए वादे को पूरा करने की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवाकांत तिवारी ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज दोपहर दो बजे मृतक के गांव आलियबाद पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चाहता तो मृतक की बेटी की शादी के लिए छुट्टी दे सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जिसके कारण काम के दबाव में मृतक ने आत्महत्या कर ली। इससे पहले बिंदकी कोतवाली के खजुहा कस्बे के लेखपाल सुधीर कुमार ने भी 25 नवंबर 2025 को शादी से एक दिन पहले घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अकबरपुर रनिया में 3 करोड़ से तीन सड़कों को मंजूरी:मैथा मांडा, रनिया-सरवनखेड़ा और जरिहा मार्ग का होगा निर्माण
    Next Article
    शिया इमाम बोले-अयातुल्ला अली खमेनेई ने सिर नहीं झुकाया:शाहजहांपुर में शिया समुदाय ने देर रात निकाला कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment