Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षा विभाग के बाबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:बहन का आरोप, पत्नी करती थी परेशान, भूखा भी रखती थी

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शिक्षा विभाग (डीआईओ) के जेडी कार्यालय में तैनात एक जूनियर असिस्टेंट ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। दुपट्‌टा से फंदा लगाकर पंखे से लटक गया। घटना बुधवार की शाम 5 बजे हुई। मामला चकेरी थाना के संदीप नगर का है। उपेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू (40) मूल रूप से नेपाल के सुरकेत के रहने वाले थे। बचपन में ही उनका परिवार कानपुर आ गया था। नरवल में रहते थे। वह शिक्षा विभाग (डीआईपी) के जेडी कार्यालय में बाबू (जूनियर असिस्टेंट) के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी वंदना सिंह (37) और दो बेटियां कृतिका (4) व अंशिका (2) हैं। उनके जीजा सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि उपेंद्र पिछले तीन दिनों से काफी परेशान थे। उन्होंने खाना भी नहीं खाया था। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले सप्ताह पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने घर पर पहुंचकर उन्हें समझाया था। पत्नी वंदना सिंह ने पुलिस को बताया कि उपेंद्र कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इसके कारण वह सोमवार से कार्यालय भी नहीं गए थे। बुधवार सुबह से वह काफी परेशान दिख रहे थे। दोपहर 1 बजे सोने की बात कहकर कमरे में चले गए। जब वह उन्हें जगाने पहुंचीं और आवाज लगाई, तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से झांककर देखने पर उन्होंने उपेंद्र को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चकेरी के गांधीग्राम निवासी उपेंद्र की छोटी बहन सीमा थापा ने बताया भाई उपेंद्र का विवाह वर्ष 2021 में नेपाल के सुरकेत में वंदना सिंह से हुआ था। आरोप लगाया शादी के बाद से ही भाई और भाभी के बीच विवाद शुरू हो गया था। सीमा के अनुसार, भाभी वंदना कई बार भाई उपेंद्र को खाना बनाकर नहीं खिलाती थीं, जिसके कारण उन्हें भूखा सोना पड़ता था। भाभी के इस व्यवहार के कारण सीमा भी उनके घर नहीं आती थीं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी सरकार ने 9.12 लाख करोड़ का बजट किया पेश:मंत्री कपिल देव ने कहा- यह समावेशी विकास का रोडमैप
    Next Article
    कानपुर में NICU कांड पर कांग्रेस का हंगामा:कहा- पीड़ित को 50 लाख मुआवजा मिले, दोषी अफसरों पर कार्रवाई हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment