Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षकों की 100% उपस्थिति हो:गाजीपुर में डीएम ने दिए निर्देश, जर्जर स्कूल भवन जल्द ढहाए जाएंगे

    6 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन के क्रियान्वयन पर जनपदीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की स्थिति की समीक्षा करना और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देश देना था। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षकों द्वारा आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका और उपलब्ध शिक्षण सामग्री का पूर्ण उपयोग करते हुए शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। डीएम ने आगामी माह में होने वाली बैठक में सभी अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की उपस्थिति अनिवार्य करने को कहा। इसके अतिरिक्त, एआरपी के रिक्त पदों को भरने के लिए द्वितीय चरण की चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉक से पांच-पांच शिक्षकों के आवेदन कराने को कहा गया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण को चयन प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जर्जर विद्यालय भवनों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय सदस्यीय समिति के माध्यम से इन भवनों का शीघ्र आकलन कराकर आवश्यकतानुसार उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जनपद स्तरीय टास्क फोर्स और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स को विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं का होली मिलन:DM मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, फूलों की होली खेली गई
    Next Article
    अयोध्या में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें:प्रशासन ने होम डिलीवरी के निर्देश दिए, उपभोक्ता परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment