Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षकों ने TET अनिवार्यता के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस:पुराने शिक्षकों को इससे मुक्त करने की मांग की

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन (यूटा) के नेतृत्व में शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में बृहस्पतिवार शाम 5 बजे एक विशाल मशाल जुलूस निकाला। सैकड़ों शिक्षकों ने सरकार से पुराने शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की। यह मशाल जुलूस रोडवेज तिराहा, जौनपुर से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर समाप्त हुआ। इस दौरान शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। शिक्षकों ने हाथों में मशाल और बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। यूटा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता। वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना उनकी योग्यता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करना है। उन्होंने जोर दिया कि जिन शिक्षकों ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है, उनकी योग्यता को एक परीक्षा के आधार पर परखना उचित नहीं है। जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी ने इस संबंध में कहा कि नियुक्ति के समय जो योग्यताएं थीं, उसके बाद सेवा के दौरान नए नियम लागू करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव ने भी कहा कि जिन शिक्षकों ने 10 से 15 वर्षों तक बेसिक शिक्षा की नींव मजबूत की है, उन्हें मानसिक तनाव में डालना उचित नहीं है। जिला कोषाध्यक्ष डॉ. आशीष सिंह ने सरकार से मांग की कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों को तनाव नहीं, बल्कि सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने पुराने शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से तुरंत मुक्त करने और उनके भविष्य के साथ हो रहे अन्याय को रोकने की अपील की। इस मशाल कार्यक्रम का संचालन जिला संयुक्त मंत्री डॉ. प्रदीप सिंह ने किया। जुलूस में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह, टी.एस. सिटी के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, शिक्षक नेता आनंद सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों को सुरक्षा नहीं देगा:ऊर्जा मंत्री बोले- हमारी नौसेना तैयार नहीं, फिलहाल ईरान को निशाना बनाने पर फोकस
    Next Article
    सुल्तानपुर में किशोरी अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल:पिता को भेजी थी धमकी भरी रिकॉर्डिंग, अमेठी का है आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment