Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिकायत से पहले कार्रवाई का आदेश:सहकारिता कार्यालय से जारी हुए पत्र, शिकायत से 1 दिन पहले गठित हो गई जांच टीम

    13 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के लालगंज विकास खंड स्थित बी-पैक्स रामपुर खोमरमैना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शिकायत दर्ज होने से पहले ही जांच कमेटी गठित करने और निर्देश जारी करने का आरोप लगा है। सहकारिता कार्यालय से जारी पत्रों की तारीखों ने इस पूरे घटनाक्रम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रबंध कमेटी के छह संचालकों कृपाशंकर मिश्र, भगवान दास, उमाशंकर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, जमुना प्रसाद सिंह और कलावती ने अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल के खिलाफ 3 फरवरी 2026 को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता मीरजापुर अमित कुमार पाण्डेय को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य चुनाव में व्यस्त रहने के कारण समिति के कार्यों और बैठकों को समय नहीं दे पा रहे हैं, जिससे समिति का संचालन प्रभावित हो रहा है। संचालकों ने मांग की थी कि अध्यक्ष के हस्ताक्षर की मान्यता समाप्त कर किसी अन्य सदस्य को अधिकृत किया जाए। हालांकि, एक दिलचस्प तथ्य यह है कि यह शिकायत 3 फरवरी को दी गई, जबकि सहायक निबंधक कार्यालय से पत्रांक-861/6-सह०/अधि०/दिनांक 02 फरवरी 2026 को ही सचिव/अध्यक्ष को प्रबंध कमेटी की बैठक बुलाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश जारी कर दिया गया था। इसका अर्थ है कि शिकायत आने से एक दिन पहले ही निर्देश जारी हो चुका था। इतना ही नहीं, 27, 28 और 31 जनवरी को की गई अन्य शिकायतों के मामले में भी कार्रवाई के निर्देश 3 जनवरी को ही जारी होने की बात सामने आई है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या निर्णय पहले ही तय कर लिए गए थे और शिकायतें बाद में केवल औपचारिकता मात्र थीं? यह पूरा मामला अब सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है। राजनीतिक हस्तक्षेप, प्रशासनिक तत्परता या केवल तिथि संबंधी त्रुटि—सच क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, बी-पैक्स रामपुर खोमरमैना का यह प्रकरण जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसभा में अफजाल अंसारी ने श्रम संहिता पर उठाए सवाल:कहा- मजदूर देश की नींव, सरकार की नीतियों पर किया हमला
    Next Article
    IIT-BHU गैंगरेप केस जजमेंट की ओर, आज अहम सुनवाई:पीड़िता और उसके दोस्त की गवाही पूरी, छात्रा से दरिंदगी का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment