Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली के आर्यन शर्मा ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड:हापुड़ में यूथ स्टेट चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

    4 hours ago

    1

    0

    शामली के आर्यन शर्मा ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने यह उपलब्धि हापुड़ में 1 से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित यूथ अंडर-19 मेल यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हासिल की। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 200 पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया था। शामली मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ी आर्यन शर्मा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज करने के बाद, आर्यन ने फाइनल मुकाबले में गोरखपुर के खिलाड़ी को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ, उन्होंने -60 किलोग्राम वर्ग में प्रदेश चैंपियन का खिताब हासिल किया और अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। आर्यन शर्मा के इस प्रदर्शन के बाद, बॉक्सिंग फेडरेशन इंडिया (BFI) द्वारा 13 से 20 अप्रैल 2026 तक गुवाहाटी, असम में आयोजित होने वाली 8वीं यूथ अंडर-19 पुरुष और महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में उनकी भागीदारी की उम्मीद है। उनके कोच सुशील कौशिक, नीरज सैनी और सोनू सैनी सहित परिवारजनों ने उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली की भोजीपुरा सीट पर विधायक शहजिल या कोई और:सपा से सुल्तान बेग, अखलाक या जाहिद हैं पहली पसंद; बसपा से किसे चुनेंगे
    Next Article
    भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय पुरस्कार वितरित:लखनऊ के गायत्री शक्ति पीठ में मेधावी छात्र सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment