Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में अग्निवीर अभ्यर्थी को कार ने मारी टक्कर:सीएचसी में डॉक्टर न मिलने पर हंगामा, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

    8 hours ago

    1

    0

    शामली के कुड़ाना गांव में सोमवार तड़के अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल कुड़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, लेकिन इमरजेंसी में डॉक्टर और फार्मासिस्ट के मौजूद न होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया। बाद में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक, कुड़ाना निवासी मोंटी पुत्र चंद्रपाल सोमवार अल सुबह अपने साथियों के साथ अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए कुड़ाना रोड पर दौड़ का अभ्यास कर रहा था। इसी दौरान भाज्जू की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोंटी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे कुड़ाना सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर और फार्मासिस्ट नहीं मिलने का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि घायल को अस्पताल लाने के बाद इमरजेंसी में न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही फार्मासिस्ट। समय पर इलाज शुरू न होने से लोगों में नाराजगी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 112 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दी सूचना ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल-112 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य कराई। इसके बाद घायल युवक को प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए शामली जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल ग्रामीणों का कहना है कि कुड़ाना सीएचसी की इमरजेंसी सेवाएं लंबे समय से अव्यवस्थित हैं। उनका आरोप है कि यदि समय पर डॉक्टर उपलब्ध होते तो घायल युवक का इलाज तत्काल शुरू हो सकता था। ग्रामीणों ने अस्पताल में नियमित रूप से डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर सजने लगीं कांवड़ियों की दुकानें:30 जुलाई से शुरू होगा सावन, एक महीने तक रहेगा श्रद्धालुओं का मेला
    Next Article
    पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के घर के बाहर हंगामा:मुजफ्फरनगर में युवक ने सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट-कार तोड़ने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment