Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर सजने लगीं कांवड़ियों की दुकानें:30 जुलाई से शुरू होगा सावन, एक महीने तक रहेगा श्रद्धालुओं का मेला

    9 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह को लेकर प्रसिद्ध पांचाल घाट पर तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगा तट पर कांवड़ियों के लिए अस्थायी दुकानें सजने लगी हैं। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां से गंगाजल भरकर भोलेनाथ के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए रवाना होते हैं। इसे देखते हुए दूर-दराज से व्यापारी भी अपना कारोबार सजाने पहुंचने लगे हैं। पांचाल घाट पर नेशनल हाईवे से लेकर गंगा तट तक बांस-बल्ली और टीन शेड से अस्थायी दुकानें बनाई जा रही हैं। दुकानदार कांवड़ियों की जरूरत के सामान, पूजन सामग्री, खाने-पीने की वस्तुएं और अन्य जरूरी सामान की बिक्री की तैयारी में जुटे हैं। गंगाजल भरने का प्रमुख केंद्र है पांचाल घाट सावन के दौरान पांचाल घाट कांवड़ियों के प्रमुख पड़ावों में शामिल रहता है। पूरे महीने यहां हजारों श्रद्धालु गंगाजल भरने पहुंचते हैं। यहां से जल लेकर कांवड़िये गोला गोकर्णनाथ समेत विभिन्न शिव मंदिरों की ओर प्रस्थान करते हैं। दूर-दराज से पहुंचे व्यापारी मेले में दुकान लगाने के लिए बरेली, रामपुर, कन्नौज और हरदोई समेत कई जिलों से व्यापारी पहुंचे हैं। इसके अलावा स्थानीय दुकानदार भी अपनी दुकानें सजा रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि सावन भर अच्छी संख्या में श्रद्धालु आने से कारोबार बेहतर रहेगा। महंगाई बढ़ी, फिर भी अच्छी बिक्री की उम्मीद दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। जगह का किराया, बांस-बल्ली और अन्य निर्माण सामग्री पहले से अधिक महंगी मिली है। इसके बावजूद उन्हें उम्मीद है कि एक महीने तक चलने वाले सावन मेले में अच्छी बिक्री होगी और लागत निकलने के साथ मुनाफा भी मिलेगा। पूरे महीने रहेगा श्रद्धालुओं का तांता सावन माह के दौरान पांचाल घाट पर सुबह से शाम तक गंगाजल भरने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। प्रशासन भी कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़ यात्रा के लिए पहली बार 3 अस्थायी थाने:शामली में सुरक्षा को 20 चौकियां, 29 जुलाई से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन
    Next Article
    शामली में अग्निवीर अभ्यर्थी को कार ने मारी टक्कर:सीएचसी में डॉक्टर न मिलने पर हंगामा, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment