Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिमला में भारी बारिश, सड़कें जलमग्न हुईं:रात 9 बजे तक 4 जिलों में अलर्ट, 22 तक बरसेंगे बादल, 23 से वेस्टर्न-डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा

    15 hours ago

    1

    0

    हिमाचल की राजधानी शिमला में शाम पांच बजे के बाद से भारी बारिश हुई। इससे शहर की सड़कें पानी से जलमग्न हो गई। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर मंडी, कुल्लू, सिरमौर और शिमला जिला में तेज बारिश के साथ आंधी व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इन जिलों में रात 9 बजे तक लोकल और टूरिस्टों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को भूस्खलन, तेज हवाओं और अचानक मौसम बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पूरे प्रदेश में नजर आएगा। इसे देखते हुए किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश, आंधी व तूफान का यलो अलर्ट दिया गया है। किन्नौर और लाहौल स्पीति में हल्के हिमपात के आसार इस दौरान किन्नौर और लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी देखने को मिल सकता है। 22 जून तक राज्य के अधिकांश भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। 23 जून से वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। 24 को अधिकांश भागों में मौसम साफ रहने के आसार है। सलूणी में 31.2 मिमी बारिश बीते 24 घंटे के दौरान चंबा के सलूणी में सबसे ज्यादा 31.2 मिमी, संगड़ाह में 20.0 मिमी, राजगढ़ 20.0, धर्मशाला 18.0, जोत 12.0, कोटखाई 11.3, सोलन 6.8, पच्छाद 6.0, जोगेंद्रनगर 4.0, देहरा गोपीपुर 2.4 और ऊना में 2.2 मिमी बारिश हुई। आज दिनभर आसमान में छाए रहे बादल वहीं आज सुबह से दोपहर बाद तक राज्य के ज्यादातर भागों में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। राज्य में बीते एक सप्ताह से निरंतर रुक रुक कर बारिश हो ही है। इससे पहाड़ों पर मौसम सुहावना बना हुआ है और देशभर से घूमने आ रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले पांच दिनों के दौरान भी तापमान सामान्य से कम बना रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीट स्टूडेंट ने तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड किया, VIDEO:इंदौर में डॉक्टर पिता बोले- पेपर लीक होने से डिप्रेशन में थी, बात कम कर रही थी
    Next Article
    देवकीनंदन ठाकुर बोले- हिंदू 4 बच्चे पैदा करें:NEET पेपर लीक पर कहा- थोड़ा बहुत इधर-उधर हो जाता है; मंदिरों के पैसों से स्कूल-अस्पताल बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment