Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष:धारदार हथियार से हमले में दो घायल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

    18 hours ago

    1

    0

    शामली में शुक्रवार दोपहर स्कूल से लौट रहे छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शहर के दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन के पास धारदार हथियार से हुए हमले में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल की छुट्टी के बाद रास्ते में रोका घायल छात्र शौर्य के पिता शिवचरण, निवासी गांव गुजरान बलवा, ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा देशभक्त इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान सिटी ग्रीन के पास कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। सात युवकों पर हमला करने का आरोप तहरीर के मुताबिक, दो बाइक पर सवार शेखर, अर्जुन और उनके साथ आए पांच अन्य युवकों ने शौर्य पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में एक अन्य छात्र भी घायल हुआ है। जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल घटना के बाद घायल छात्रों के परिजनों ने सदर कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस मामले में केवल औपचारिकता निभा रही है और आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस बोली- तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:1.70 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रेलवे अफसर अरेस्ट, कोर्ट में पुलिस हिरासत से भागा चोर
    Next Article
    लिपस्टिक-नेल पॉलिश से नारे लिखे, ढपली बजाई:लखनऊ में युवाओं की 1 किमी लंबी कतार; धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment