Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में छेड़छाड़ व अपहरण के प्रयास का आरोप:परिवार ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, SP के आदेश पर नहीं दर्ज हुआ केस

    6 hours ago

    1

    0

    शामली में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। आरोपियों पर मामूली धाराओं में कार्रवाई की गई। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास मामले में एसपी ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला थानाभवन थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव का है। पीड़ित के अनुसार गांव के ही तीन लोगों ने 25 फरवरी की रात घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी को उठाने की कोशिश की। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत एनपी सिंह से की और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि एसपी के आदेश के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय केवल भारतीय न्याय संहिता धारा 170 के तहत मामूली कार्रवाई की है, जो घटना की गंभीरता के अनुरूप नहीं है। परिवार का यह भी कहना है कि मुख्य आरोपी बाबू पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ अपने पिता और बहू की हत्या का मामला अदालत में विचाराधीन है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़:पुलिस बल तैनात, लोग लाइन में खड़े होकर करते रहे इंतजार
    Next Article
    बेटी के साथ दुबई में फंसीं लारा दत्ता भारत लौटीं:बोलीं- वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि वह मेरा आखिरी मैसेज हो सकता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment