Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न:82 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एमएलसी ने दिया आशीर्वाद

    2 hours ago

    1

    0

    शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 82 जोड़ों का विवाह/निकाह संपन्न कराया गया। यह आयोजन आर.के. फार्म, ऊन में पूर्ण विधि-विधान के साथ हुआ। इनमें विकासखंड ऊन के 72, नगर पंचायत गढ़ी पुख्ता के 4, नगर पंचायत ऊन के 2 और नगर पंचायत झिंझाना के 4 जोड़े शामिल थे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य मोहित बेनीवाल, ऊन ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह, शामली के मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक प्रेमचंद और जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती रीतू रस्तोगी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह, बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मोहित बेनीवाल ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष में इस योजना के तहत प्रति जोड़े के लिए निर्धारित धनराशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। इसमें से 60,000 रुपए की धनराशि कन्या के बैंक खाते में समाज कल्याण विभाग द्वारा भेजी जाएगी। 25,000 रुपये की धनराशि में शासन द्वारा निर्धारित वैवाहिक उपहार सामग्री जैसे चांदी की पायल, बिछिया और वस्त्र आदि वर-वधू को दिए जाएंगे। शेष 15,000 रुपये की सीमा के भीतर मैरिज हॉल, टेंट, भोजन, संस्कार और शादी/निकाह की समुचित व्यवस्था पर व्यय करने का प्रावधान है। एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह के आयोजन से राहत प्रदान करना और सामाजिक समानता व भाईचारे को बढ़ावा देना है। विधान परिषद सदस्य और विधायक द्वारा नवदंपत्ति जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों और धर्मों के पात्र व्यक्तियों को लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ दिला रही है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशानुसार प्रशासन द्वारा समाज के सबसे निर्धन एवं जरूरतमंद पात्र व्यक्ति को ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इस वर्ष से प्रश्नगत योजना में बायोमैट्रिक/फेसियल उपस्थिति के उपरान्त ही जोड़ो का विवाह/निकाह सम्पन्न कराया जा रहा है। इसके बाद उनके द्वारा वर-वधू को लड्डू एवं ड्राईफ्रूट्स की टोकरियां वितरित की गयी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए 3 लाख की वार्षिक सीमा तक के पात्र व्यक्तियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शामली द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन कराते हुए कहा गया कि बेटियों की शादी करना सौभाग्य का कार्य है। आज के समारोह में 54 हिन्दू एवं 28 मुस्लिम जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में बहादुरगंज नगर पंचायत में प्रशासक नियुक्त:फरार अध्यक्ष के कारण दो माह से रुका कर्मचारियों का वेतन
    Next Article
    सहारनपुर में दरोगा का एग्जाम देने आई युवती फरार:घरवाले बोले- जिस लड़के से शादी का रिश्ता तोड़ा, वही ले गया; फोन भी बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment