Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में प्रदूषण से मिली राहत, AQI घटकर 123-पर पहुंचा:ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; सुबह-शाम सर्दी का असर तेज

    3 hours ago

    3

    0

    शामली में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार दर्ज किया गया है। शनिवार को दिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 180 था, जो शाम को घटकर 153 पर पहुंच गया। रविवार सुबह इसमें और गिरावट आई और AQI 123 दर्ज किया गया। पिछले आंकड़ों के मुकाबले प्रदूषण का स्तर कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। शनिवार दिन से रविवार सुबह तक वायु गुणवत्ता सूचकांक में लगातार गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को AQI 180 से घटकर शाम को 153 हुआ। वहीं रविवार सुबह यह 123 पर पहुंच गया। मौसम में बदलाव के बीच प्रदूषण के स्तर में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। धूप खिली, लेकिन ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन रविवार सुबह सूर्यदेव के दर्शन होने से धूप खिली। इससे लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन ठंडी हवाएं चलने के कारण घरों से बाहर निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को ठिठुरन महसूस हुई। सुबह के समय ठंड का असर अधिक रहा। सुबह-शाम बढ़ने लगा सर्दी का असर रात के तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के चलते जिले में सर्दी का एहसास बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस हो रही है। वहीं सुबह हल्की धुंध भी दिखाई देने लगी है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच लोगों को दिन में धूप से राहत मिल रही है, जबकि सुबह-शाम ठंड परेशान कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहचान छिपाकर युवक के नाम पर लिया लोन लिया:बैंक पहुंचने पर हुई जानकारी, बोला- न आवेदन किया, न खाते में आई रकम
    Next Article
    8वीं का छात्र बैग में 3 बम लेकर स्कूल पहुंचा:प्रयागराज में दोस्त से हुआ था झगड़ा, पकड़े जाने पर कहा- खुद बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment