Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में सब्जी दुकानों पर चोरी, नगदी-सब्जियां ले गए चोर:पीड़ित बोले- पहले भी हो चुकी हैं चोरियां, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    शामली के सुभाष चौक स्थित शिव मूर्ति क्षेत्र में देर रात चोरों ने कई सब्जी की दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों से नकदी, कीमती सामान और सब्जियां लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। यह घटना शहर के सबसे व्यस्त और आवाजाही वाले चौराहे पर हुई। सदर कोतवाली क्षेत्र में दो सब्जी की दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और अन्य सामान चोरी किया गया। पीड़ित दुकानदारों, जतिन और दिलीप, ने बताया कि उनकी दुकानों पर पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि पिछली घटनाओं में पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। दुकानदारों के अनुसार, चोर देर रात दुकानों में घुसे और गल्ले में रखी नकदी के साथ-साथ सब्जियां भी चुरा ले गए। एक अन्य दुकानदार ने दावा किया कि चोर अपना मोबाइल फोन दुकान में ही छोड़ गए। इस मोबाइल फोन से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथ जोड़, कान पकड़कर बजरंगबली से माफी मांगी:लखनऊ में 1000 भंडारे होंगे, सीएम योगी ने प्रदेश के लोगों को बधाई दी
    Next Article
    बरेली में गोकशी करने वाला गिरफ्तार:साथी के साथ जा रहा था, रोकने पर फायरिंग की, जवाबी गोलीबारी में पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment