Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में दो संगठनों का प्रदर्शन:मूलभूत सुविधाओं और बिजली दरों पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

    17 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद में किसान एकता केंद्र संगठन और मजदूर संघर्ष संगठन के बैनर तले किसानों और मजदूरों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों के साथ हो रहे अन्याय और मजदूर वर्ग के लिए बनाए गए कानूनों का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन शामली सदर एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों के हितों की अनदेखी कर कानून बनाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पूर्वजों के संघर्ष से मिली मूलभूत सुविधाओं पर अब संकट आ गया है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में बिजली की दरों को कम करना और मजदूरों के लिए प्रतिदिन 1000 रुपये या मासिक 26,000 रुपये की मजदूरी तय करना शामिल था। मजदूर संघर्ष संगठन के जिलाध्यक्ष दिव्यांश ने श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि "यह श्रम शिष्ट संहिताएं मजदूरों के गले में फांसी का फंदा हैं, जो पहले से दबे-कुचले वर्ग को और अधिक कमजोर कर देंगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बुजुर्ग ने गमछे से फंदा लगाकर किया सुसाइड:लार थाना क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला शव, घर में अकेले रहते थे; परिजन मुंबई में
    Next Article
    शाहजहांपुर में ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक की मांग:उत्तराखंड मेडिकल एसोसिएशन ने 20 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment