Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब के लिए जबरन ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए:कार में तोड़फोड़ की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार; दो घटनाओं में कल्याणपुर थाने में शिकायत

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है। एक युवक पर राह चलते व्यक्ति को रोककर शराब के लिए जबरन ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराने और दूसरी घटना में घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ का प्रयास करने का आरोप है। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है। रोककर 800 रुपये कराए ट्रांसफर आवास विकास-1 निवासी राहुल सिंह ने बताया कि बुधवार रात वह बाइक से एक मित्र से मिलने जा रहे थे। तभी इलाके का रहने वाला पिंटू ठाकुर अपने एक साथी के साथ आया और उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए जबरन मोबाइल से 800 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। कार के शीशे तोड़ने का किया प्रयास दूसरी घटना में आवास विकास-1 के ही गोविंद सिंह ने शिकायत दी कि आरोपियों ने उनके घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज और धमकी देते हुए फरार हो गए। दोनों घटनाओं के बाद पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना पर दबोचा पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर कल्याणपुर पनकी रोड के पास से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पहले से करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की जांच के साथ फरार साथी की तलाश में जुटी है। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी कल जेवर आएंगे:नोएडा एयरपोर्ट लोकार्पण की तैयारियों का लेंगे जायजा
    Next Article
    गाजियाबाद में दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक, मोबाइल और चेन लूटते थे, चेकिंग के दौरान पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment