Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब पीकर वाहन चलाने वाले 271 वाहनों के चालान:22.95 लाख रुपए जुर्माना वसूला, कानपुर देहात यातायात पुलिस का अभियान जारी

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में यातायात पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 271 वाहनों का चालान किया गया। यह सघन चेकिंग अभियान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर का उपयोग कर वाहन चालकों की जांच की। अभियान के तहत, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 22 लाख 95 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। इन सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की गई। 3 तस्वीरें देखिए… पुलिस ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे आकस्मिक अभियान जारी रहेंगे। जनपद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निषाद पार्टी सचिव संजय सिंह का सपा-बसपा पर हमला:बोले- 2027 में NDA को मिलेंगी 2022 से ज्यादा सीटें
    Next Article
    इटावा तहसीलदार ने सरकारी वाहन छोड़ा, साइकिल से गांव पहुंचे:जनगणना निरीक्षण कर दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment