Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब दुकानों के कोटे, लाइसेंस फीस में वृद्धि:हापुड़ में नवीनीकरण प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू होगी

    6 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में शराब की दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया नई आबकारी नीति के तहत शुरू कर दी गई है। जिले में वर्तमान में कुल 254 शराब की दुकानें हैं। ये प्रकिया कल से शुरू होगी। नई आबकारी नीति के तहत, देशी शराब की दुकानों के कोटे में श्रेणीवार 5 से 8 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। लाइसेंस धारकों को नए वित्तीय वर्ष के लिए मासिक कोटा निर्धारित दर पर उठाने का अवसर भी मिलेगा। कंपोजिट, बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए न्यूनतम गारंटी राजस्व (MGR) में 7.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, साथ ही इनकी लाइसेंस फीस भी बढ़ाई गई है। मॉडल शॉप की दुकानों पर भी न्यूनतम 7.5 प्रतिशत की वृद्धि लागू की गई है। जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि हापुड़ के लाइसेंस प्राधिकारी ने सभी मदिरा दुकानों के वर्ष 26-27 के आगणन सीट को अनुमोदित कर दिया है। वर्तमान लाइसेंस धारकों को नवीनीकरण के लिए 18 फरवरी से 23 फरवरी तक का समय दिया गया है, ताकि वे नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर सकें। निर्धारित अवधि में आवेदन करने वाले अनुज्ञापियों को 26 फरवरी शाम 5 बजे से 5 मार्च तक अपनी लाइसेंस फीस की आधी धनराशि जमा करनी होगी। शेष धनराशि नियमानुसार निर्धारित समय पर जमा कराई जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद बची हुई दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। ई-लॉटरी के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च को समाप्त होगी। आबकारी विभाग का कहना है कि इस नई व्यवस्था से राजस्व में वृद्धि होने के साथ-साथ पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। अधिकारियों ने सभी संबंधित अनुज्ञापियों से समय सीमा का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया, जांच की मांग
    Next Article
    बलरामपुर अस्पताल में बुजुर्ग महिला से ठगी:जांच के बहाने छत पर ले जाकर जेवर उरतवाए, बेटी का नाम लेकर भरोसे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment