Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर अस्पताल में बुजुर्ग महिला से ठगी:जांच के बहाने छत पर ले जाकर जेवर उरतवाए, बेटी का नाम लेकर भरोसे में लिया

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में इलाज कराने आई एक बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजों ने जांच के नाम पर उसके जेवर उड़ा लिए। पीड़ित अपनी बेटी के साथ इलाज कराने आई थी। इस दौरान ठग ने बेटी का नाम लेकर भरोसे में लिया। फिर परिसर के बाहर ले जाकर ठगी कर ली। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। अम्बेडकर नगर शंकरपुर तप्पा हवेली निवासी धर्मराजी पत्नी महेन्द्र प्रताप 7 फरवरी को अपनी कृष्णानगर में रहने वाली बेटी सीता और दामाद विजय कुमार के साथ इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल आई थी। एक्स-रे कराने के बाद वह ओपीडी के फर्स्ट फ्लोर बैठी थीं। इस दौरान उनकी बेटी दवा लेने अस्पताल के मेडिकल स्टोर में चली गई जबकि दामाद डॉक्टर के पास दवा की जानकारी लेने गए थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने धर्मराजी के पास पहुंचकर बोला कि उनकी बेटी बुला रही है। जांच के लिए साइन करने होंगे। कई बार बेटी का नाम लेने और जान-पहचान का दावा करने पर बुजुर्ग महिला उसके झांसे में आ गईं। ठग उन्हें अस्पताल के बाहर कचहरी के अंदर बनी बिल्डिंग की छत पर ले गया और बैठने को कहा। अस्पताल के बाहर दूसरी बिल्डिंग में ले गया कुछ देर बाद आरोपी वापस आया और बोला कि जांच से पहले सभी जेवर उतारने होंगे। जांच के बाद वापस कर दिए जाएंगे। ठग की बातों में आकर महिला ने अपने सारे जेवर उतारकर उसे दे दिए। आरोपी जेवर लेकर फरार हो गया। इसके बाद महिला काफी देर तक वहीं बैठी रही। जब काफी समय तक बेटी नहीं आई तो वह खुद अस्पताल वापस पहुंचीं। पूरी जानकारी अपनी बेटी और दामाद को दी। घटना के बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब दुकानों के कोटे, लाइसेंस फीस में वृद्धि:हापुड़ में नवीनीकरण प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू होगी
    Next Article
    'ज्योति सिंह ने जो झेला, उसके लिए 100 करोड़ भी कम...', एलिमनी को लेकर पवन सिंह की दूसरी पत्नी के सपोर्ट में उतरीं अक्षरा सिंह, जानें और क्या कहा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment