Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब देने से मना करने पर सेल्समैन-सहयोगी को पीटा:कानपुर में इलाज के दौरान मौत, शादी समारोह से आए लड़कों ने किया हमला

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में देशी शराब के ठेके पर बुधवार देर रात शराब देने से मना करने पर 6 युवकों ने सेल्समैन और उसके सहयोगी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सहयोगी की मौत हो गई। जबकि सेल्समैन की अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फोरेंसिक व सर्विलांस टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मौके पर पहुंचे डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने पुलिस टीम को 24 घंटे के भीतर हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जांच के दौरान एडीसीपी और एसीपी घाटमपुर भी मौजूद रहे। पूरा मामला बिधनू थाना क्षेत्र के किसान नगर रोड स्थित ठेके का है। देर रात शराब मांगने पहुंचे युवक भवानीपुर गांव के पास स्थित ठेके पर फतेहपुर जिले के चांदपुर कुलखेड़ा निवासी 50 वर्षीय पवन तिवारी सेल्समैन हैं। उनके साथ भवानीपुर निवासी 53 वर्षीय उदय सिंह उर्फ बाबा सहयोगी के रूप में काम करते थे। सेल्समैन के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे आधा दर्जन युवक ठेके पर पहुंचे और शराब मांगने लगे। निर्धारित समय के बाद शराब देने से मना करने पर युवक गाली-गलौज करते हुए देख लेने की धमकी देकर चले गए। करीब 15 मिनट बाद उदय सिंह शौच के लिए ठेके से बाहर गए, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इस पर पवन बाहर देखने पहुंचे तो देखा कि युवक उदय को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने पवन को भी पीटकर घायल कर दिया और दोनों को मरणासन्न हालत में छोड़कर मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इलाज के दौरान सहयोगी की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी बिधनू ले गई, जहां से उन्हें एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उदय सिंह की मौत हो गई। पवन के छोटे भाई रितेश तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रज की संस्कृति को बढ़ावा देगी गीत-गोविंद वाटिका:प्रभारी मंत्री 27 फरवरी को करेंगे शुभारंभ, यहां दिखेंगी श्रीकृष्ण की लीलाएं
    Next Article
    जिप अध्यक्ष और पति पर राइस मिल कब्जे का आरोप:मारपीट व धमकी के बाद पीड़ित परिवार धरने पर बैठा, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment