Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिप अध्यक्ष और पति पर राइस मिल कब्जे का आरोप:मारपीट व धमकी के बाद पीड़ित परिवार धरने पर बैठा, कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में राइस मिल के सौदे को लेकर विवाद गहरा गया है। शिरड़ी राइस इंडस्ट्रीज के मालिक संजीव अग्रवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर, उनके पति गुरभाग सिंह और ससुर भजन सिंह पर मिल पर अवैध कब्जा करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्याय न मिलने से क्षुब्ध परिवार ने राइस मिल के बाहर धरना शुरू कर दिया है। 5 करोड़ में तय हुआ था सौदा, पूरी रकम न देने का आरोप संजीव अग्रवाल के अनुसार, उनकी राइस मिल का सौदा ₹5 करोड़ में तय हुआ था। आरोप है कि स्टाम्प ड्यूटी बचाने के लिए कागजों में ₹4 करोड़ दर्शाकर इकरारनामा पंजीकृत कराया गया। निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी पूरी रकम का भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित का दावा है कि बाद में सौदा ₹6 करोड़ में तय हुआ, लेकिन बिना रजिस्ट्री कराए ही मिल के ताले तोड़कर वहां बसें खड़ी कर दी गईं और निजी सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिया गया। मारपीट और धमकी देने का आरोप संजीव अग्रवाल का आरोप है कि गुरुवार को वह अपनी पत्नी प्रीति अग्रवाल के साथ मिल पर मौजूद थे, तभी ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखी इनोवा गाड़ी से आए लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए दंपती से मारपीट की। महिला को बाल पकड़कर नीचे गिराने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही सुरक्षा गार्ड द्वारा सर्विस पिस्टल और अन्य व्यक्ति द्वारा राइफल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है। सत्ता के दुरुपयोग का आरोप, धरना शुरू पीड़ित पक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति पर सत्ता का अनुचित लाभ उठाकर संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। संजीव अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल समेत उच्च पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्याय की आस टूटने पर परिवार ने मिल के बाहर धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी आरोपित पक्ष की होगी। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मुकदमा दर्ज कर संपत्ति को सुरक्षित कराने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब देने से मना करने पर सेल्समैन-सहयोगी को पीटा:कानपुर में इलाज के दौरान मौत, शादी समारोह से आए लड़कों ने किया हमला
    Next Article
    सुल्तानपुर में मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण:बोले- 5 बार शिकायत पर कार्रवाई न हो तो बताएं, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment