Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, मथुरा-द्वारका में मंगला आरती, दिनभर होगी पूजन:75 लाख श्रद्धालु पहुंचने की संभावना; पुरी में भगवान जगन्नाथ देंगे कान्हा को जन्म

    6 hours ago

    1

    0

    देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है। मथुरा-वृंदावन से लेकर जगन्नाथ पुरी और द्वारका में जन्माष्टमी की धूम है। मथुरा में जन्मभूमि, द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर, दिल्ली के इस्कॉन मंदिर और जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में मंगला आरती हुई। भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में गुरुवार रात से ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि जन्मोत्सव के लिए मथुरा-वृंदावन समेत ब्रज मंडल में करीब 75 लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। इधर, जन्माष्टमी पर ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में एक खास रस्म के लिए मुख्य मंदिर 5 घंटे तक बंद रहेगा। इस रस्म में भगवान मां का रूप धारण करके श्री कृष्ण को जन्म देंगे। जन्माष्टमी से ठीक पहले शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्री लडडू गोपाल के लिए खास उपहार भेजे गए। यह परंपरा 2024 में शुरू हुई थी। राजस्थान में नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर 21 तोपों की सलामी दी गई। यह परंपरा नाथद्वारा में 352 सालों से चली आ रही है। देशभर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों की तस्वीरें… जन्माष्टमी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि, मंत्र और व्रत के नियम देशभर में जन्माष्टमी से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ISRO ने GSLV रॉकेट से इमेजिंग सैटेलाइट स्पेस में भेजा:36,000km ऊपर से पाकिस्तान-चीन पर नजर रखेगा; आपदा में भी मदद करेगा
    Next Article
    सुनेत्रा बोलीं- अजित पवार की मौत पर राजनीति न करें:मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता; सुले ने कहा था- मेरा भाई चला गया कुछ सत्ता भोग रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment