Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे ने 91.09 मीटर भाला फेंका:वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, अरशद नदीम पांचवें स्थान पर

    4 hours ago

    1

    0

    श्रीलंका के जेवलिन थ्रोअर रुमेश पाथिरागे ने रविवार को बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में 91.09 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.18 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर 85.89 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पाकिस्तान के ओलिंपिक चैंपियन अर्शद नदीम 81.49 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे। खराब शुरुआत के बाद फाइनल राउंड में किया कमाल नए फॉर्मेट के तहत तीन राउंड के बाद टॉप-4 एथलीट ही फाइनल राउंड में पहुंचे। पथिरागे की शुरुआत खराब रही। उनका पहला थ्रो 75.89 मीटर का रहा। दूसरे राउंड में उन्होंने 85.69 मीटर का थ्रो किया, जबकि तीसरे प्रयास में 87.11 मीटर की दूरी हासिल कर फाइनल राउंड में जगह बनाई। फाइनल राउंड में सबसे पहले थ्रो करने उतरे पाथिरागे ने 91.09 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद कोई भी एथलीट उनसे आगे नहीं निकल सका। इस सीजन में 12 में से 11 प्रतियोगिताएं जीतीं पाथिरागे का 2026 सीजन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 12 टूर्नामेंट में से 11 में जीत दर्ज की है। इससे पहले रोम में उन्होंने 92.62 मीटर का थ्रो फेंका था, जबकि ज्यूरिख में 92.07 मीटर की दूरी के साथ जीत हासिल की थी। यह इस सीजन में उनका तीसरा 90 मीटर से अधिक का थ्रो भी रहा। अरशद नदीम पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के अर्शद नदीम 81.49 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे। यह इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नदीम अब आगामी एशियाई खेलों में पाथिरागे को चुनौती देने की कोशिश करेंगे। पाथिरागे की नजरें भी एशियाई खेलों पर हैं। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले खेलों में वह एक और मल्टी-स्पोर्ट्स गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे। ------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड:यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज, 2007 में डोला बनर्जी जीती थीं स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड:यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज, 2007 में डोला बनर्जी जीती थीं आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने गोल्ड मेडल जीता। रविवार को हुए मुकाबले में धीरज ने जापान के नाकानिशी जुन्या को हराया। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्वेरेव ने पहली बार US ओपन खिताब जीता:अमेरिका के बेन शेल्टन को चार सेट में हराया, करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम
    Next Article
    एशियन-गेम्स से हटाई गईं दिव्यांशी ने नया वीडियो जारी किया:बोलीं- खेल मंत्रालय से बात हुई, अब ठीक हूं; दो दिन पहले सुसाइड की बात कही थी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment