Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा का इस्तीफा:पूरी कार्यकारिणी ने भी पद छोड़ा; पूर्व क्रिकेटर रोशन महानमा को अंतरिम कमेटी में जगह मिल सकती है

    1 hour ago

    1

    0

    श्रीलंका क्रिकेट (SLC) में लंबे विवाद और राजनीतिक खींचतान के बीच बुधवार को अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने इस्तीफा दिया। उनके साथ पूरी कार्यकारी समिति ने भी सामूहिक इस्तीफा सौंपा। यह फैसला अनुरा कुमारा दिसानायके से बातचीत के बाद लिया गया। बोर्ड पर वित्तीय अनियमितताओं और मिसमैनेजमेंट के आरोप थे, जिससे उन पर पद छोड़ने का दबाव था। पूर्व सांसद संभाल सकते हैं कमान; महानमा और सिदथ वेट्टिमुनी को भी जिम्मेदारी संभव रिपोर्ट के मुताबिक सरकार बोर्ड के कामकाज के लिए अंतरिम कमेटी बनाने की तैयारी में है। इसकी अध्यक्षता पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने कर सकते हैं। रोशन महानमा और सिदथ वेट्टिमुनी को भी बड़ी भूमिका मिल सकती है। सरकार का उद्देश्य क्रिकेट प्रशासन में तेजी से सुधार करना है, हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है। 7 साल का कार्यकाल और विवाद शम्मी सिल्वा फरवरी 2019 में पहली बार अध्यक्ष बने थे। 7 साल में वे चार बार चुने गए, तीन बार निर्विरोध। उनके कार्यकाल में महिला और पुरुष टीमों ने एशिया कप जीता, लेकिन पुरुष टीम की रैंकिंग गिरी। टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 9वें नंबर पर रही और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसी महीने गैरी कर्स्टन को हेड कोच बनाने के बावजूद नेतृत्व बदलने की मांग जारी रही ICC के बैन का खतरा: सरकारी दखल पर कड़ा रुख इस बदलाव में सबसे बड़ी बाधा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की 'जीरो टॉलरेंस' पॉलिसी है। आर्टिकल 2.4 (D) के मुताबिक, बोर्ड में सरकारी हस्तक्षेप प्रतिबंधित है। नवंबर 2023 में खेल मंत्री द्वारा बोर्ड बर्खास्त करने पर ICC ने श्रीलंका की सदस्यता निलंबित कर दी थी और अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीन ली थी। सरकार की नई चाल: 'बर्खास्तगी' नहीं, 'स्वैच्छिक इस्तीफा ICC की पाबंदी से बचने के लिए अनुरा कुमारा दिसानायके सरकार ने अलग रास्ता चुना। बोर्ड को 'बर्खास्त' करने के बजाय 'सामूहिक स्वैच्छिक इस्तीफे' का विकल्प अपनाया गया। इसे ICC के सामने प्रशासनिक संकट के रूप में पेश किया जाएगा, न कि राजनीतिक हस्तक्षेप के रूप में। हालांकि, दबाव साबित होने पर श्रीलंका पर दोबारा प्रतिबंध लग सकता है। सबसे अमीर खेल संस्था, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप शम्मी सिल्वा बोर्ड को देश की सबसे अमीर खेल संस्था बताते थे, जिसने आर्थिक संकट में भी रिकॉर्ड कमाई की। इसके बावजूद बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। 2023 के अंत में ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्त करने की कोशिश हुई, लेकिन वे कोर्ट से स्टे ले आए थे। अब देखना होगा कि नई अंतरिम कमेटी ICC के नियमों और जनता की उम्मीदों में कैसे तालमेल बिठाती है। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान के कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट पीते दिखे:ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल; देश में बैन, BCCI कार्रवाई कर सकता है IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग विवाद में फंस गए हैं। मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    धुरंधर 10 जुलाई को जापान में रिलीज होगी:जापानी भाषा में मूवी का नाम ‘ऑपरेशन धुरंधर’ होगा, पोस्टर आया सामने
    Next Article
    EVM में BJP के बटन पर चिपकाया टेप, बंगाल में मतदान के बीच TMC पर आरोप, अब दोबारा होगी वोटिंग?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment