Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शरीरिक संबंध बनाने से मना किया तो भड़का दरोगा:युवती को वर्दी का रौब दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, गोरखपुर में FIR दर्ज

    22 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर की एक युवती ने गोरखनाथ थाने में तैनात SI पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि शादी का झांसा देकर पहले उससे दोस्ती बढ़ाई। फिर शरीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा। हालांकि युवती ने शादी से पहले ऐसा करने से मना कर दिया। युवती को जब पता चला कि दरोगा पहले से ही शादीशुदा है। तब उससे दूरी बना ली। जिसके बाद दरोगा ने पीड़िता को वर्दी का रौब दिखाकर जान से मारने के लिए डराया- धमकाया और शरीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता रहा। युवती ने इस मामले में कैंट थाने पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला... कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पिछले करीब चार महीने से गोरखनाथ थाने में तैनात एसआई अंकित पांडेय से उसकी जान-पहचान थी। एसआई ने शादी का झांसा देकर उसके साथ मेल-जोल बढ़ाया। जबकि वह पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने कई बार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया, लेकिन उसने शादी के बाद ही संबंध बनाने की बात कहकर इनकार कर दिया। इसके बावजूद आरोपी बार-बार उस पर दबाव बनाता रहा कई बार की छेड़खानी बाहर घुमाने के बहाने उसे अकेले ले जाने की कोशिश करता था। आरोप है कि कई बार आरोपी ने उसकी इच्छा के बिना उसके प्राइवेट पार्ट्स को छूने का प्रयास किया। जबकि पीड़िता ने हर बार इसका विरोध किया। बोला- कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता वहीं पहले से शादीशुदा होने की बात पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी से दूरी बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद एसआई ने अपने पद का रौब दिखाते हुए उसके साथ गाली-गलौज की और गंभीर धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे चेतावनी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो उसे जान से मरवा देगा और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। यह सब सुनकर वह बहुत ज्यादा डर गई। जांच में जुटी पुलिस कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। विवेचना में साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस अधीक्षक ने नवागत आरक्षियों से की मुलाकात:फरियादियों की समस्या धैर्य से सुनना प्राथमिक जिम्मेदारी
    Next Article
    फिरोजाबाद में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर:नसीरपुर में खेत पर भूसा निकालते समय हमला, आगरा रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment