Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शॉर्ट-सर्किट से 5 बीघा गेहूं की फसल जली:प्रतापगढ़ में तीन किसानों को नुकसान, फायर ब्रिगेड देर से पहुंची

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट-सर्किट के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। करमाही गांव में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से तीन किसानों की लगभग पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। करमाही गांव निवासी कमलेश बहादुर सिंह, दिनेश सिंह और घनश्याम सिंह के खेतों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पहले 2 तस्वीरें देखिए… आग लगने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक तीनों किसानों की लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। ग्राम प्रधान विशाल सिंह ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस कारण ग्रामीणों को ही अपने स्तर पर आग बुझाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन किया और इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में निजी बस अड्डों की शिफ्टिंग शुरू:15 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य, जाम से राहत की तैयारी
    Next Article
    सीतापुर में अधिवक्ताओं ने दो कोर्ट का बहिष्कार किया:कचेहरी से अभियुक्त की गिरफ्तारी, 15 अप्रैल तक न्यायिक कार्य ठप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment