Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शर्टलेस होकर ट्रेन के इंजन में बनाई रील:युवक पर फॉलोअर्स बढ़ाने का भूत सवार, वायरल होते ही हुई गिरफ्तारी

    11 hours ago

    1

    0

    पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले गाजीपुर जिले के सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन पर एक युवक द्वारा रेलवे इंजन के केबिन में घुसकर रील बनाने का मामला सामने आया है। इस वीडियो में युवक शर्टलेस नजर आ रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंजन के नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर बनाई रील वायरल वीडियो में युवक बिना शर्ट के रेलवे स्टेशन पर खड़े इंजन के केबिन के अंदर दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह इंजन के नियंत्रण कक्ष तक पहुंचकर रील शूट किया। रेलवे इंजन का केबिन एक प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां केवल अधिकृत रेलवे कर्मचारी ही प्रवेश कर सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। लोगों ने यह जानने की कोशिश की कि आखिर एक आम व्यक्ति इंजन के केबिन तक कैसे पहुंच गया। मामला सामने आने के बाद रेलवे अधिकारियों ने तत्काल इसकी जांच शुरू कर दी। रेलवे प्रशासन ने लिया तुरंत संज्ञान पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि युवक ने फेमस होने और सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से बनारस मंडल के सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट के केबिन में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर रील बनाई थी। रेल अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लोगों से की गई अपील मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए इस तरह के खतरनाक और गैरकानूनी कार्यों से बचें। उन्होंने कहा कि रेलवे की संपत्तियों और प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में रेलवे प्रशासन भविष्य में भी सख्त कार्रवाई करेगा। सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर रेलवे सख्त रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों और रेलवे संचालन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए रेलवे परिसर के संवेदनशील क्षेत्रों में बिना अनुमति प्रवेश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली को यमुना एक्सप्रेस से जोड़ेगा 31 किमी का रोड:NHAI को ले सकता है 4300 करोड़ का ये प्रोजेक्ट, दोबारा से चेक होगी फिजिबिलिटी
    Next Article
    DDU में खुलेंगे मीडिया, फिल्म और फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट:CA की डिग्री के बाद सीधे कर सकेंगे PHD, रिसर्च करने का मौका मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment