Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली को यमुना एक्सप्रेस से जोड़ेगा 31 किमी का रोड:NHAI को ले सकता है 4300 करोड़ का ये प्रोजेक्ट, दोबारा से चेक होगी फिजिबिलिटी

    12 hours ago

    1

    0

    दिल्ली को यमुना एक्सप्रेस वे से सीधे जोड़ने के लिए डीएनडी से घरबरा तक 31.437 किलोमीटर लंबा रोड मैप बनाया गया है। इस रोड को एनएचएआई बना सकता है। इसको लेकर प्राधिकरण में दोबारा से बैठक की गई। योजना पर करीब 4300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसे एक हिस्सा ओखला बर्ल्ड सेंचुरी से होकर जाएगा। इसलिए वहां फिजिबिलिटी चेक कराई जा रही है। दरअसल यदि एनजीटी या वन विभाग द्वारा एनओसी नहीं दी जाती तो दूसरा विकल्प क्या होगा। इस एलाइनमेंट को कहा से लेकर जाया जाए। ताकि आग सेक्टर-94 पुश्ता पर जोड़ा सके। यहा पुश्ता से सेक्टर-151 यमुना एक्सप्रेस वे पर इस रोड को जोड़ा जाएगा। यानी दिल्ली से आगरा, मथुरा, और लखनऊ जाने वाले लोगों को नोएडा में प्रवेश नहीं करना होगा। तीन हिस्से में बननी है ये रोड यह परियोजना तीन हिस्सों में बनाई जाएगी। पहला हिस्सा एलिवेटेड-1 होगा, जो डीएनडी टोल प्लाजा से सेक्टर-94 तक करीब 5 किलोमीटर लंबा बनेगा। दूसरा हिस्सा बंधा रोड एलाइनमेंट का होगा, जिसकी लंबाई 28 किलोमीटर प्रस्तावित है। तीसरा हिस्सा एलिवेटेड-2 होगा, जो सेक्टर-151 से घरबरा स्थित जीबीयू (गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय) के पास तक 9.2 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। हालांकि, यह अभी फाइनल लेआउट नहीं है और इसमें संशोधन की संभावना बनी हुई है। इस 31.437 किलोमीटर लंबे पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने में करीब 4300 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। अभी तक ये इस योजना पर यूपीडा काम कर रही है। लेकिन अब बताया गया कि एनएचएआई इसे योजना को बना सकती है। हालांकि इसके लिए सिचाई विभाग से एनओसी जरुरी है। 4300 करोड़ में तैयार होगा पूरा प्रोजेक्ट प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि इस योजना को एनएचएआई ले सकता है। इस पर काम किया जा रहा है। ओखला बर्ल्ड सेंचुरी के पास दोबारा से फिजिबिलिटी चेक की जा रही है। उन्होंने बताया कि 31.437 किमी के रोड इंफ्रा में 14.2 किमी एलिवेटेड होगा। 1 बड़ा फ्लाईओवर बनेगा। दो प्रकार के इंटरचेंज बनेंगे। इसमें एक फुल कल्वर्ट और 3 ट्रपनेट होंगे। करीब 1400 करोड़ रुपए लैंड कास्ट और कुल प्रोजेक्ट 4300 करोड़ में बनेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चिलुआताल पर बने पिकनिक स्पॉट का CM आज लोकार्पण करेंगे:कभी बदहाल था; रामगढ़ताल की तर्ज पर संवारा गया; 20.39 करोड़ हुए खर्च
    Next Article
    शर्टलेस होकर ट्रेन के इंजन में बनाई रील:युवक पर फॉलोअर्स बढ़ाने का भूत सवार, वायरल होते ही हुई गिरफ्तारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment