Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शारदा माइनर कटी, गेहूं-सरसों की फसलें डूबीं:मानक विहीन खनन से नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की

    1 hour ago

    1

    0

    जनपद के शाहाबाद तहसील के टोडरपुर ब्लॉक में शारदा नहर की माइनर सलेमपुर राय पुलिया के पास अचानक कट गई। इससे आसपास के खेत जलमग्न हो गए और गेहूं तथा सरसों की खड़ी फसलें पानी में डूब गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा मानक विहीन तरीके से मिट्टी खनन और मरम्मत कार्य किए जाने के कारण यह माइनर बार-बार कट रही है। किसान शिवराम शुक्ला, रामभजन, जानकी राम, रामगोपाल, जयकरन, मनोज मिश्रा, श्याम प्रकाश, प्रेम प्रकाश और उदय प्रकाश ने बताया कि पहले भी कटान की ऐसी समस्या सामने आ चुकी है, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि पक्की मरम्मत के बजाय अस्थायी रूप से मिट्टी डालकर काम पूरा दिखा दिया जाता है, जिससे दबाव बढ़ने पर माइनर फिर से टूट जाती है।घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी और मजदूरों की मदद से कटान रोकने का कार्य तत्काल शुरू कराया। एक्सईएन कैनाल अजय चौधरी ने जानकारी दी कि समय रहते कटान पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि पानी के बहाव को नियंत्रित कर दिया गया है, ताकि आगे और नुकसान न हो। किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होलिका दहन उत्सव में शामिल होंगे सीएम:सवा क्विंटल फूलों से होगा भव्य स्वागत; भक्त प्रह्लाद की उतारेंगे आरती
    Next Article
    बागपत में त्योहारों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:शराब तस्करी रोकने को लेकर विशेष अभियान, असमाजिक तत्वों पर रहेगी विशेष नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment