Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रद्धालुओं की पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर,3 की मौत:13 घायल, शिवपाल यादव ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

    12 hours ago

    1

    0

    राजस्थान के गोगामेड़ी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में बुधवार देर रात सिरसागंज थाना क्षेत्र में पीछे से आ रहे बंद बॉडी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पीजीआई सैफई भेजा गया है। मृतक और घायल सभी इटावा जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले बताए गए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव गुरुवार दोपहर सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचे और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। फास्टैग रिचार्ज के लिए रुकी थी पिकअप पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे इटावा से शिकोहाबाद होते हुए 22 श्रद्धालुओं को लेकर मैक्स पिकअप संख्या UP 79 T 4861 गोगामेड़ी, राजस्थान के लिए रवाना हुई थी। गुराऊ टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर पहले फास्टैग रिचार्ज कराने के लिए पिकअप सड़क पर रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे बंद बॉडी ट्रक संख्या HR 37 F 0132 के चालक ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से पीजीआई सैफई भेजा। हादसे में इन तीन श्रद्धालुओं की मौत शारदा देवी (45) पत्नी प्रमोद कुमार, सुभाष (40) पुत्र सुघर सिंह, शैलेंद्र (32) पुत्र सुघर सिंह, इटावा। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी सैफई भेज दिया। हादसे में 13 लोग घायल घायलों में अनीता पत्नी बलराम, महिपाल पुत्र श्याम सिंह, अवनीश पुत्र लखन, गिरिजा पत्नी पप्पू, सीमा पुत्री पप्पू, सर्वेश पत्नी थान सिंह, मनीषा पत्नी बालवीर, शशि पत्नी रवि, लवली पत्नी महिपाल, शिवांशु पुत्र बलवीर, पप्पू पुत्र शुगर सिंह, थान सिंह पुत्र नाथूराम और बालवीर पुत्र शुगर सिंह शामिल हैं। सभी इटावा जिले के शंकरपुर, नगला खैनी, नगला मान्धाता और आसपास के गांवों के निवासी बताए गए हैं। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। पुलिस के मुताबिक, अभी तक घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतकों के शव उनके गांव पहुंचने की खबर से लुकटपुरा, नगला खैमी और शंकरपुर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायलों से मिलने पहुंचे शिवपाल यादव हादसे की जानकारी मिलने के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव गुरुवार दोपहर सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और उनके इलाज के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यापारी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत:सिर के दाहिने हिस्से में लगी गोली, सुसाइड की आशंका
    Next Article
    KGMU में बड़ा एक्शन:प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर थोरासिक सर्जरी विभागाध्यक्ष हटाए गए, 2 इंक्रीमेंट भी रोके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment