Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फिल्म अस्सी का प्रीमियर:टीचर के रेप के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म, डायरेक्टर बोले- उम्मीद है दर्शकों को पसंद आएगी

    3 hours ago

    1

    0

    बालीवुड फिल्म 'अस्सी' के प्रचार के लिए निर्देशक अनुभव सिन्हा स्टॉरकॉस्ट के साथ लखनऊ पहुंचे। रविवार को गोमती नगर स्थित वेव मॉल में फिल्म के प्रीमियर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुभव सिन्हा ने कहा- फिलहाल धड़कन बढ़ी हुई है। उम्मीद है लोगों को यह फिल्म पसंद आएगी। इस दौरान शहर के फैंस विशेष रूप से उनके साथ मौजूद रहे। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज द्वारा निर्मित इस फिल्म में मुख्य कलाकार मोहम्मद जीशान अय्यूब, तापसी पन्नू हैं। कुमुद मिश्रा और मनोज पाहवा भी अहम भूमिकाओं में हैं। 2 तस्वीरें देखिए… जैसे ही सितारों ने वेव सिनेमा हाल में कदम रखा, वहां मौजूद प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों की भारी भीड़ ने उनका जाेरदार स्वागत किया। कलाकारों ने न केवल मीडिया से बात की, बल्कि दर्शकों के साथ फिल्म का प्रीमियर भी देखा। लखनऊ से हुई जीवन की शुरुआत अनुभव सिन्हा ने कहा- फिलहाल धड़कन बढ़ी हुई है। उम्मीद है कि लोगों को यह फिल्म पसंद आएगी। हम लोगों ने पूरी टीम के साथ में मेहनत की है। मेरे जीवन के एक हिस्से की शुरुआत लखनऊ से हुई है। इसमें मुल्क, थप्पड़, आर्टिकल 15 जैसी फिल्में लखनऊ में बनी हैं। फिल्म शुरुआत से ही झकझोरती है कहानी की शुरुआत एक झंकझोर देने वाले दृश्य से होती है। एक महिला अर्धनग्न, क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंकी हुई मिलती है। आगे पता चलता है कि वह पेशे से टीचर परिमा (कनी कुसुरुति) है, जो अपने पति विनय (मोहम्मद जीशान अय्यूब) और बेटे के साथ एक सामान्य और खुशहाल जिंदगी जी रही होती हैं। लेकिन एक रात दोस्त की सेंड-ऑफ पार्टी से लौटते वक्त मेट्रो स्टेशन के बाहर पांच लड़के उसे जबरन गाड़ी में उठा लेते हैं। चलती कार में बारी-बारी से उसका बलात्कार कर अधमरी हालत में पटरियों पर फेंक देते हैं। एक अजनबी उसे अस्पताल पहुंचाता है। अपने बेटे को बचाने के लिए सबूतों को मैनेज करवाया पुलिस शुरुआती जांच में चार आरोपियों को पकड़ती है। विनय के दोस्त कार्तिक (कुमुद मिश्रा) के ज़रिए मामला वकील रावी (तापसी पन्नू) तक पहुंचता है। उधर आरोपी युवक का पिता दीपराज (मनोज पाहवा) अपने बेटे को बचाने के लिए सबूतों को मैनेज करवा देता है। कार्तिक खुद अपनी पत्नी की हादसे में हुई मौत के ट्रॉमा से गुजर रहा होता है। जब वह देखता है कि परिमा को इंसाफ मिलने के बजाय उसका मखौल बनाया जा रहा है, तो वह कानून अपने हाथ में ले लेता है। अपराधियों का खात्मा करने निकल पड़ता है। 20 फरवरी को होगी रिलीज फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। आज के सफल आयोजन के बाद स्थानीय दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है। वेव सिनेमा प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से दर्शकों और कलाकारों के बीच एक सीधा जुड़ाव पैदा होता है, जिससे सार्थक सिनेमा को बढ़ावा मिलता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में एक ही रात ताला तोड़कर चार जगह चोरी:चोर घरेलू सामान और सिंचाई मोटर लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    श्रद्धालुओं के पड़ाव स्थल CCTV की निगरानी में होंगे:सीतापुर डीएम ने नैमिषारण्य का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची, कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment