Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती डीएम ने 41 केंद्रों के कंट्रोल-रूम का निरीक्षण किया:बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सख्त

    8 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने राजकीय जिला पुस्तकालय में स्थापित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद के सभी 41 परीक्षा केंद्रों से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की, जिसमें सभी कैमरे सक्रिय पाए गए। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित रखने और तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के भविष्य से जुड़ी हैं, इसलिए किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता निष्पक्ष और नकलमुक्त परीक्षा कराना है। जनपद में कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 41 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी उपजिलाधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में निगरानी करेंगे। इस वर्ष हाईस्कूल के 13,443 और इंटरमीडिएट के 9,832 सहित कुल 23,275 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। प्रश्नपत्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खोले जाएंगे और परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं सील कर संकलन केंद्र भेजी जाएंगी। स्ट्रांग रूम का रात्रि निरीक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत और बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी, जबकि एक किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी और स्कैनर मशीनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ महापौर ने अछरौंडा पहुंच खत्म कराया धरना:जर्जर सड़क, गंदगी और जलभराव का विरोध कर रहे थे स्थानीय, जल्द समाधान का आश्वासन
    Next Article
    सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले 4 अरेस्ट:मेरठ में डेकोरेटिव हैंडिक्राफ्ट आयटम दिखाकर नहीं करते थे डिलेवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment