Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ महापौर ने अछरौंडा पहुंच खत्म कराया धरना:जर्जर सड़क, गंदगी और जलभराव का विरोध कर रहे थे स्थानीय, जल्द समाधान का आश्वासन

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ में परतापुर के वार्ड 10 में स्थानीय लोगों का जर्जर सड़क, गंदगी और जलभराव के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन को मेरठ महापौर ने मौके पर पहुंच कर लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए खत्म कराया। इस दौरान उन्होंने PWD के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। पहले भी हुआ था धरना वार्ड 10 के अछरोंडा, काशी, सोलाना, गगोल रोड और आसपास की कॉलोनियों में जर्जर सड़कों, गंदगी और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पंद्रह दिन पूर्व भी धरना प्रदर्शन किया था। उस दौरान लोगों ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया को कीचड़ में चलकर अपनी समस्याएं बताई थीं। महापौर ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था। अप्रैल तक हो जाएगा समाधान महापौर ने सोमवार को लोगों से बताया कि कोई भी निर्माण कराने की एक प्रक्रिया होती है इसलिए उसमें समय लगता है अप्रैल तक कासमय कुछ समस्याओं को पूरा करने में लगेगा। इस दौरान उन्होंने PWD अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया औश्र फटकार लगाते हुए कहा कि अब आप इन लोगोंं का जवाब दीजिए कब तक इनकी समस्या का समाधान होगा और क्या- क्या अब तक आपने किया है। नारे और बहिष्कार के लगे थे बैनर लोगों ने धरना स्थल पर सांसद, महापौर, नगर निगम और पार्षद के बहिष्कार के बैनर भी लगाए थे।। जनप्रतिनिधियों के पोस्टर पर नाम लिखकर जूतों की माला तक पहना दी। लोगों का कहना था कि महापौर और नगर निगम अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में वे आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत DIOS कार्यालय में 1.01 करोड़ का गबन:कर्मचारी व पत्नी पर मुकदमा दर्ज, पुलिस 3 शहरों में दे रही दबिश
    Next Article
    श्रावस्ती डीएम ने 41 केंद्रों के कंट्रोल-रूम का निरीक्षण किया:बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment