Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती के जमुनहा को लखनऊ से जोड़ने की मांग तेज:ग्रामीणों व व्यापारियों ने जताई परेशानी, बोले- बहराइच से लेनी पड़ रही रोडवेज सेवा

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक को सीधे लखनऊ से जोड़ने के लिए क्षेत्रवासियों ने रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जमुनहा–बदला–नासिरगंज–बर्देहरा–बहराइच मार्ग से बस संचालन शुरू करने की अपील की है। स्थानीय लोगों, जिनमें विनोद गुप्ता, वकार अहमद, रेहान और बाबर शामिल हैं, ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, मरीज, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग आवागमन करते हैं। रोडवेज बस सेवा न होने के कारण उन्हें ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य छोटे व असुरक्षित साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और समय व धन दोनों की हानि होती है। नासिरगंज नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि रोडवेज बस सेवा शुरू होने से व्यापार को काफी लाभ मिलेगा। इससे माल ढुलाई, बाजारों तक पहुंच और दूर-दराज के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्थानीय ग्रामीण वकार हैदर ने बताया कि जमुनहा क्षेत्र के लोगों को इलाज, शिक्षा और न्यायिक कार्यों के लिए कानपुर जैसे बड़े शहरों तक जाना पड़ता है। वर्तमान में उन्हें पहले ऑटो से बहराइच पहुंचना पड़ता है और फिर वहां से रोडवेज बस मिलती है, जिससे यात्रा जटिल और समय लेने वाली हो जाती है। क्षेत्रवासियों ने परिवहन विभाग और सरकार से मांग की है कि जमुनहा ब्लॉक को जल्द से जल्द रोडवेज बस सेवा से जोड़ा जाए। उनका कहना है कि मुख्यालय से लखनऊ के लिए कुछ बसें शुरू हुई हैं, लेकिन तहसील क्षेत्र अब भी इस बुनियादी सुविधा से वंचित है। लोगों ने सरकार से शीघ्र निर्णय लेकर बस सेवा शुरू करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध यात्रा की सुविधा मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती मेले में 9 पंचायत सहायक और 5 किसान सम्मानित:मेले का छठा दिन, किसानों और पंचायत सहायकों को मिला सम्मान, दिव्यांग को सहायता
    Next Article
    6 साल का बच्चा सीवर टैंक में गिरा, मौत:कन्नौज में खेलते हुए खंडहर में चला गया था, रेस्क्यू के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment