Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती के सोनपथरी आश्रम मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार:नाले में मांसाहारी अवशेष फेंकने पर अब तक 10 की गिरफ्तारी

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती पुलिस ने सोनपथरी आश्रम के पास नाले में मांसाहारी भोजन के अवशेष फेंकने के मामले में 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह घटना 17 मार्च 2026 की है। आरोप है कि कुछ लोगों ने रोजा इफ्तारी के लिए मांसाहारी भोजन तैयार किया और उसके अवशेष सोनपथरी नाले में फेंक दिए। इस नाले का पानी सोनपथरी आश्रम में आने वाले श्रद्धालु पीने, भोजन बनाने और मंदिर की सफाई में उपयोग करते हैं। इस कृत्य से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात सामने आई थी। आश्रम के पुजारी की तहरीर पर थाना सिरसिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, वन विभाग ने भी एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसके आधार पर जंगल में अवैध रूप से आग जलाने, जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंचाने और आगजनी की आशंका को लेकर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 9, 26, 27 और 29 के अंतर्गत एक और अभियोग पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष सिरसिया प्रभारी शैलकांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले 20 मार्च को इसी मामले में शांतिभंग की आशंका के चलते चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। प्रशासन ने इस मामले में स्पष्ट किया है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्यों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी बाबू ने की आत्महत्या की कोशिश:नोट में लिखा- पत्नी की नौकरी लगाने के नाम पर बीजेपी नेता ने लिए 25 लाख, लौटाए नहीं
    Next Article
    राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, बाल गृह और नारी निकेतन का निरीक्षण:बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के साथ उनके खान-पान और पढ़ाई से संबंधित विषयों पर बातचीत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment